Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश जारी है, जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया है। कुल 27 जिलों ने स्कूलों के लिए वर्षा अवकाश घोषित किया है।
राज्य सरकार ने चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और विल्लुपुरम सहित कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
इन जिलों में हो रही बारिश
चेन्नई के कई हिस्सों और पड़ोसी जिलों कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और चेंगलपेट में श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में भारी बारिश हो रही है।
नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, नीलगिरी, कोयम्बटूर, तिरुपुर, कुड्डालोर, इरोड, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, चेन्नई, मदुरै, कन्याकुमारी सहित कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अपने बुलेटिन में कहा कि श्रीलंका तट से दूर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम कार्यालय ने कहा कि इसके 12 नवंबर की सुबह तक तमिलनाडु-पुडुचेरी तट की ओर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच, पड़ोसी पुडुचेरी में भी गुरुवार रात से भारी बारिश हो रही है। प्रादेश सरकार ने भारी बारिश के कारण शुक्रवार और शनिवार को पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित किया।
अभी पढ़ें – Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु के कई जिले रेड अलर्ट पर, भारी बारिश के चलते स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे
केरल और आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण के विभिन्न राज्यों के लिए शनिवार, 12 नवंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
3 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
5 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
7 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
9 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines