5 Dead Bodies Found With Suicide Note: तमिलनाडु पुलिस ने एक कार से 5 लोगों की लाशें बरामद की हैं। एक शव के पास सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें जहर खाकर सुसाइड करने की बात लिखी है। पांचों मृतक एक ही परिवार के हैं। स्थानीय लोगों ने बीती शाम को नमनसमुद्रन में एक स्थान पर एक कार खड़ी देखी। आज सुबह भी वह कार उसकी जगह खड़ी थी। संदेश होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर आकर आस-पास पूछताछ करके कार मालिक का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई कार लेने नहीं आया। पुलिस ने चाबी वाले को बुलाकर कार खुलवाई तो अंदर 5 लाशें देखकर चौंक गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों के रिश्तेदारों को फोन करके बुलाया तो पता चला कि मृतक परिवार लाखों के कर्जे में डूबा हुआ था। पुलिस जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:प्रेमजाल या ब्लैकमेलिंग…सिपाही संग कैसे भागी BJP नेता की पत्नी? बेटा भी ले गई साथ
लोगों ने लावारिस कार देखकर पुलिस को बुलाया
तमिलनाडु पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पुदुक्कोट्टई जिले में एक परिवार के 5 सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उनके शव एक लावारिस कार के अंदर मिले। गुरुवार सुबह कार त्रिची-कराईकुडी नेशनल हाईवे पर खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिछली शाम से ही नमनसमुद्रन में यह कार इसी स्थान पर खड़ी है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 50 वर्षीय व्यवसायी मणिकंदन, उनकी पत्नी नित्या, मां सरोजा और उनके 2 बच्चों के रूप में हुई है, जो सलेम के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़ितों ने जहर खा लिया था। पुलिस ने कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में जहर खाने की वजह नहीं लिखी है।
यह भी पढ़ें:महालक्ष्मी के ‘कातिल’ का कबूलनामा; सुसाइड नोट में लिखा सच, पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
पुलिस करेगी परिवार के बिजनेस की जांच पड़ताल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण हैं? लेकिन पुलिसस को प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि परिवार पर साहूकारों का दबाव था। धातु का व्यापार करने वाले मणिकंदन कर्ज में डूबे हुए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुदुक्कोट्टई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
वहीं मृतकों के रिश्तेदारों, जानकारों, दोस्तों से बातचीत करके सुसाइड करने के कारण पता लगाए जाएंगे। साथ ही मृतकों के घर की तलाशी ली जाएगी। बिजनेस और बैंक अकाउंट की डिटेल भी चैक की जाएगी, ताकि कर्ज के बारे में पुख्ता जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़ें:बिहार में जितिया स्नान के दौरान 40 की मौत, अकेले औरंगाबाद में 8 बच्चों की जान गई डूबने से
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
51 mins ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
2 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines