Tamil Nadu Bike Stunts Bursting Firecrackers: तिरुचिरापल्ली पुलिस ने मंगलवार को मोटरसाइकिल चलाते समय खतरनाक स्टंट करने और पटाखे फोड़ने के आरोप में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
त्रिची के एसपी वरुण कुमार ने कहा- “त्रिची जिला पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने के लिए आईपीसी की विभिन्न धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इससे सड़क पर पैदल चलने वालों को खतरा था।”
एक चौंकाने वाली घटना में बाइकर्स के एक ग्रुप को शनिवार रात दिवाली का जश्न मनाते हुए तिरुचिरापल्ली में स्टंट करते समय पटाखे फोड़ते देखा गया। 11 नवंबर को हुई इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक को बाइक के अगले पहिये को सड़क से ऊपर उठाकर और पटाखे फोड़ते हुए देखा जा सकता है।
दूसरे स्टंट में पीछे बैठा व्यक्ति खतरनाक तरीके से पटाखा जलाने के बाद उसे पकड़ता है और उसे साथ-साथ घुमाता है, जबकि बाइकर एक पहिये पर बाइक चलाता है। मदुरै शहर के पुलिस आयुक्त ने कहा, “जिले में दिवाली पर राज्य सरकार द्वारा दी गई निर्धारित समय सीमा से अधिक पटाखे फोड़ने से संबंधित 147 मामले दर्ज किए गए हैं।”
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक दिवाली के मौके पर लोगों को सिर्फ 2 घंटे पटाखे चलाने की इजाजत थी। सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और शाम 7 बजे से 8 बजे तक लोग पटाखे चला सकते थे।
ये भी पढ़ें: दादी जी ने दिवाली पर की मौज, हाथ में लेकर जलाए पटाखे, लोग बोले- ‘दादी रॉक पीपल शॉक्ड’
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में फायरिंग की असल वजह आई सामने, 5 लोगों की हुई है मौत
2 mins agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
33 mins ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
37 mins agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
48 mins agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
8 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
10 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines