Viral Video: बाइक में रॉकेट लगाकर युवकों ने किया स्टंट, रातभर धूम मचाने के बाद पुलिस का एक्शन

Tamil Nadu Bike Stunts Bursting Firecrackers: 11 नवंबर को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Tamil Nadu Police arrested 10 boys for dangerous stunts, bursting firecrackers riding motorcycles

Tamil Nadu Police arrested 10 boys for dangerous stunts, bursting firecrackers riding motorcycles

Tamil Nadu Bike Stunts Bursting Firecrackers: तिरुचिरापल्ली पुलिस ने मंगलवार को मोटरसाइकिल चलाते समय खतरनाक स्टंट करने और पटाखे फोड़ने के आरोप में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

त्रिची के एसपी वरुण कुमार ने कहा- “त्रिची जिला पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने के लिए आईपीसी की विभिन्न धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इससे सड़क पर पैदल चलने वालों को खतरा था।”

एक चौंकाने वाली घटना में बाइकर्स के एक ग्रुप को शनिवार रात दिवाली का जश्न मनाते हुए तिरुचिरापल्ली में स्टंट करते समय पटाखे फोड़ते देखा गया। 11 नवंबर को हुई इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक को बाइक के अगले पहिये को सड़क से ऊपर उठाकर और पटाखे फोड़ते हुए देखा जा सकता है।

दूसरे स्टंट में पीछे बैठा व्यक्ति खतरनाक तरीके से पटाखा जलाने के बाद उसे पकड़ता है और उसे साथ-साथ घुमाता है, जबकि बाइकर एक पहिये पर बाइक चलाता है। मदुरै शहर के पुलिस आयुक्त ने कहा, “जिले में दिवाली पर राज्य सरकार द्वारा दी गई निर्धारित समय सीमा से अधिक पटाखे फोड़ने से संबंधित 147 मामले दर्ज किए गए हैं।”

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक दिवाली के मौके पर लोगों को सिर्फ 2 घंटे पटाखे चलाने की इजाजत थी। सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और शाम 7 बजे से 8 बजे तक लोग पटाखे चला सकते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ