Tamil Nadu: तमिलनाडु के कोयम्बटूर अदालत में गुरुवार को उस वकत हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक में महिला के साथ एक वकील भी झुलसा है। इस घटना को अंजाम देने के आद आरोपी भागने लगा, लेकिन वकीलों ने उसे दबोच लिया।
पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया है। महिला एक केस में अदालत में पेशी के लिए आई थी। वह करीब 80 फीसदी झुलसी है।
छह साल पहले चोरी केस में पकड़ी थी महिला
कोयम्बटूर में रामनाथपुरम के कावेरी नगर की 33 वर्षीय कविता 2016 में एक बस यात्री से 10 तोले की सोने की चेन चोरी के एक मामले में गिरफ्तार हुई थी। इन दिनों वह जमानत पर थी। लेकिन मामला कोर्ट में था, इसलिए वह तय तारीख पर सुनवाई के लिए पेश होती थी।
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: ईडी के समन के खिलाफ के. कविता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
कोर्ट रूम जा रही थी महिला, तभी हुआ एसिड अटैक
गुरुवार को कविता उसी केस की सुनवाई के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय कोर्ट जा रही थी। उसका पति शिवा पीछा कर रहा था। अदालत के गलियारे में पहुंचने पर दोनों के बीच बहस होने लगी। शिवा ने उसे घर चलने के लिए कहा, लेकिन कविता ने साथ चलने और रहने से इंकार कर दिया।
तभी शिवा ने पानी की बोतल में रखे तेजाब को कविता पर उड़ेल दिया। कविता दर्द से छटपटाने लगी। यह देख पास खड़ी एक महिला वकील ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी झुलस गई। आनन फानन में दोनों को कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
वकीलों ने पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले
वहीं, अन्य वकीलों ने भाग रहे शिवा को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh: विशाखापट्टनम में तीन मंजिला इमारत ढही, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, कुछ घंटे पहले मनाया था बेटी का बर्थडे
पुलिस का कहना है कि कविता गर्दन के नीचे बुरी तरह झुलसी है। डॉक्टरों ने बताया कि वह 80 फीसदी जल चुकी है। उसकी हालत नाजुक है।
पति और बच्चों से अलग रहती थी महिला
बता दें कि आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा लॉरी ड्राइवर है। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन कविता अपने बच्चों और पति से अलग रहती है। आरोप है कि कविता का एक शख्स से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
33 mins agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
4 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
6 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
6 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines