Delhi Liquor Policy Case: ईडी के समन के खिलाफ के. कविता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Delhi Liquor Policy Case: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को ईडी के समन के खिलाफ के कविता की याचिका पर सुनवाई करेगा। कविता ने 15 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाते हुए कहा था कि नियमों के अनुसार ईडी एक महिला को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस में नहीं बुला सकती।
बता दें कि अब तक ईडी शराब नीति मामले में चार बार के कविता को पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है। ईडी ने 21 मार्च को कविता से 10 घंटे तक पूछताछ की थी।
पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय रवाना होने से पहले कविता ने मीडिया को दो बैग दिखाए थे, जिसमें कई मोबाइल फोन रखे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के सबूत इन मोबाइल फोन में हैं।
शराब नीति मामले में कविता पर आरोप है कि वे ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा थीं, जिसने रिश्वत देकर दिल्ली की शराब नीति में मनमाफिक बदलाव कराए थे। बता दें कि इस मामले में ईडी ने हैदराबाद के बिजनेसमेन अरूण पिल्लई को भी गिरफ्तार किया है। पिल्लई ने ही पूछताछ में ईडी के सामने के कविता का जिक्र किया था। उसे ‘साउथ ग्रुप’ का मुखिया बताया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: