Tamil Nadu Crime: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के मदुरई इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राधापुरम पुलिस ने 40 साल की महिला को अरेस्ट किया है। जिसने अपने पड़ोसी के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला का नाम थंगम्माल है। जिसके बेटे की कुछ समय पहले ही मौत हुई है। पड़ोसी के साथ महिला के परिवार की अनबन थी। जिस बच्चे का मर्डर हुआ, उसका नाम संजय था। जो अपने घर के बाहर से खेलते समय गायब हो गया था। महिला ने बच्चे की हत्या के बाद शव बोरे में लपेटकर एक वॉशिंग मशीन में छिपा दिया था।
मां को नहीं मिला मासूम, पुलिस तक गई बात
बच्चे की मां राम्या ने बताया कि वह बेटे को आंगनवाड़ी में ले जाना चाह रही थी। लेकिन बेटे का कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद अपने पति विग्नेश को इस बारे में बताया। विग्नेश मजदूरी का काम करता है। इसके बाद महिला के परिवार ने राधापुरम पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। विग्नेश ने Tamil Nadu पुलिस के सामने आरोप लगाया था कि थंगम्माल की भूमिका मामले में हो सकती है। जिसके बाद पुलिस ने मामला संदिग्ध माना और उसके घर की तलाशी शी। संजय का शव बोरे में लपेटकर आरोपी महिला ने वॉशिंग मशीन में छिपा दिया था।
यह भी पढ़ें:मोबाइल दिलाने का झांसा देकर किशोरी को फंसाया, फिर चलती कार में दो युवकों ने कर दिया कांड
पुलिस ने तुरंत संजय के शव को कन्याकुमारी के असारीपल्लम सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी एन सिलंबरासन और डीएसपी आर योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मौके से सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में कोई और तो शामिल नहीं। कुछ समय पहले ही थंगम्माल के बेटे की एक्सीडेंट में मौत हुई थी। इसके लिए वह विग्नेश के परिवार को दोषी मानती थी। जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच अनबन थी।
मां ने किया था अपनी बेटी का मर्डर
गाजियाबाद में भी पहले एक मामला सामने आया था। 22 साल की महिला ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। बेटे की चाह में बेटी का कत्ल कर शव वॉशिंग मशीन में छिपा दिया था। 3 महीने की बच्ची का जब महिला ने कत्ल किया तो दूसरे परिजन घर पर नहीं थे। आरती नाम की महिला ने पहले बच्ची को गला दबाकर मौत के घाट उतारा और वॉशिंग मशीन में शव छिपाने के बाद कमरा बंद कर दिया था। परिजनों को बच्ची नहीं मिली तो उसकी तलाश की गई थी। जिसके बाद ये कांड सामने आया था।
यह भी पढ़ें:‘गला घोंटता, रेप करता…बोलता अच्छा लगता है’; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Andrew Tate के नए कांड?
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
53 mins agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
1 hr agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
9 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
10 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
12 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
14 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines