मोबाइल दिलाने का झांसा देकर किशोरी को फंसाया, फिर चलती कार में दो युवकों ने कर दिया कांड

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में कार बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। हादसे के बाद दो युवक फरार हो गए। लोगों को 17 साल की लड़की मिली, जिसने चौंका देने वाली बात बताई। इसके बाद बात पुलिस तक पहुंच गई। इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

misdeed

Gonda Misdeed Case: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने एक 17 साल की नाबालिग लड़की को मोबाइल दिलाने का लालच दिया और अपने साथ ले गए। इसके बाद चलती कार में उसके साथ छेड़छाड़ कर गैंगरेप किया। बाद में कार हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद आरोपी कार और लड़की को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

भीड़ देख मौके से भागे आरोपी

गोंडा के नगर कोतवाली इलाके में मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद रिजवान निवासी बलरामपुर और मोहम्मद आरिफ निवासी फोरबिसगंज के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों ने लड़की को मोबाइल दिलवाने का झांसा दिया था। बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। जिसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक खंभे से जा टकराई। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक और लड़की कार में न्यूड थे। लोगों के इकट्ठा होने के बाद युवक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

इसके बाद लड़की जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और अपने साथ हुए कांड की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के साथ थाने आकर केस दर्ज करवाया गया। UP पुलिस ने मामला सामने आते ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। वहीं, कार को भी जब्त किया गया है। ऐसा ही एक मामला इस साल मार्च में कर्नाटक में सामने आया था। चार आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की को फोन दिलाने का झांसा दिया था।

विज्ञापन

गैंगरेप के बाद दी गई धमकी

उसे हुबली में बुलाकर आरोपी बाइक पर एक सुनसान जगह ले गए थे। जहां गैंगरेप किया गया था। इसके बाद पीड़िता ने गोकुला थाने में आकर अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी थी। दो आरोपी उसके जानकार थे। जिन्होंने साजिश के तहत अपने दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप किया था। पीड़िता ने बताया था कि एक आरोपी उसके साथ होटल में भी रेप कर मारपीट कर चुका है। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर पीड़िता को मार देने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ