Tamil Nadu में धमाका, 9 लोगों की मौके पर मौत, मृतकों में 5 महिलाएं शामिल, 8 पहुंचे अस्पताल

Tamil Nadu Cracker Factory Explosion: फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ और 4 कमरे ढह गए। हादसे में 9 लोगों की मौत होने की खबर है। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। फैक्ट्री के 4 कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। घायलों का इलाज जारी है। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Tamil Nadu Cracker Factory Blast

तमिलनाड़ु में फैक्ट्री में धमाके के बाद आसमान में धुआं-धुआं फैल गया था।

Virudhunagar Tamil Nadu Cracker Factory Explosion: तमिलनाडु में शनिवार दोपहर को जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत होने की खबर है। मृतकों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं हादसे में करीब 8 लोग घायल हुए हैं, जिनका शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, धमाका विरुधुनगर में वेम्बाकोट्टई के पास रामू देवनपट्टी में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। विस्फोट की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, प्रशासन, पुलिस और अस्पताल की टीमें मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन

बुरी हालत में मिले मजदूरों के शव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पटाखा फैक्टी शिवकाशी कार्नेशन इलाके के रहने वाले विग्नेश की है, जिसमें 74 कमरों में पूरी फैक्ट्री का काम होता था। फैक्ट्री के पास लाइसेंस है, जो केंद्रीय पेट्रोलियम एवं विस्फोटक विभाग से मिला हुआ है। करीब 150 लोग इसमें काम करते हैं।

विज्ञापन

शनिवार को जब धमाका हुआ तो मजदूर हर रोज की तरह पटाखे बनाने में जुटे थे कि अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में 4 कमरे आए। हादसे में मारने वालों की पहचान रमेश, करुप्पासामी, अभयज, मुथु, अंबिका, मुरुगाजोथी और शांता के रूप में हई है, जिसके शव बुरी हालत में मलबे के नीचे दबे मिले।

विज्ञापन

कड़ी मशक्कत से आग पर पाया गया काबू

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। धमाका होने की सूचना मिलते ही शिवकाशी, एजयरामपन्नई और वेम्बक्कोट्टई फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ? लेकिन लोगों का कहना है कि धमाके की गूंज दूर दूसरे गांव तक भी सुनाई दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ