अमेरिका के राष्ट्रपति ने इंडियन इलेक्शन सिस्टम और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की तारीफ की, जिसपर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मंगलवार को चुटकी लेते हुए कहा कि ट्रंप ज्ञानेश कुमार को अपने साथ ले जाएं और वो बाद में EVM भी अमेरिका भेज देंगे. दरअसल, हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के इलेक्शन सिस्टम और वोटर की पहचान से जुड़ी ज़रूरतों का ज़िक्र करते हुए’सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी’ (SAVE) एक्ट को पास करने की मांग फिर से दोहराई.
ये भी पढ़ें: भारतीय चुनावी सिस्टम के कायल हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ‘भारत में होते हैं अमेरिका से ज्यादा सुरक्षित इलेक्शन’
पवन खेड़ा ने क्या कहा?
राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा- ”डियर डोनाल्ड ट्रंप, प्लीज़ ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाएं और उन्हें वहीं रखें. हम अपनी EVM भी अगली उपलब्ध फ्लाइट से भेज देंगे. आपने हमारे साथ जो भी बदसलूकी और धौंस दिखाई है, उसके बदले हम आपके लिए कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं.” पवन खेड़ा की ये टिप्पणी ट्रंप के ‘SAVE एक्ट’ को आगे बढ़ाने की मांग पर आई है.
क्या बोले ट्रंप?
राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा- ”इस महीने की शुरुआत में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा था कि आप बिना वैलिड फोटो आईडी के अमेरिका में चुनाव कैसे करा सकते हैं?” ट्रंप ने आगे कहा- ”2024 के लोकसभा चुनाव में भारत में 64.6 करोड़ वोटर्स थे. 1 प्रतिशत से भी कम मतदाताओं ने डाक से वोट किया और मतदान के लिए हर वोटर के पास एक वैलिड फोटो आईडी होना ज़रूरी है.” ट्रंप ने कांग्रेस से अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि अभी ‘SAVE अमेरिका एक्ट’ को पास करवाने की ज़रूरत है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस कानून का मकसद ये पक्का करना है कि फेडरल चुनावों में फैसला लेने में सिर्फ अमेरिकी नागरिक ही हिस्सा लें. इसके तहत वोटर्स को फेडरल चुनाव में वोट देने के लिए रजिस्टर करने से पहले अपनी नागरिकता के सबूत के साथ-साथ वैलिड पहचान-पत्र भी देना होगा.
ये भी पढ़ें: ईरान से जंग, लेकिन ओमान पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बना टेंशन की वजह
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines