तहव्वुर राणा NIA की गिरफ्त में, सबूतों से हुआ हमले की साजिश का पर्दाफाश

मुंबई 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अब NIA की हिरासत में है। सबूतों से खुलासा हुआ है कि वह ताज होटल में रुका था और आतंकियों को रेकी की जानकारी दी थी। जानिए इस हमले की पूरी साजिश और राणा की भूमिका।

tahawwur Rana

मुंबई में 26/11 आतंकी हमले में मारे गए और घायल लोगों को न्याय मिलने वाला है, हमले का मास्टरमाइंड तब्बू राणा अब NIA की गिरफ्त में है। 26/11 हमलें के पीड़ित परिवारों का कहना है कि तहव्वुर को फांसी की सजा तो कम से कम मिलनी ही चाहिए। मुंबई 26 /11 आतंकी हमले में 166 लोगों की जान गई थी। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला हमला था, जो मुंबई के ताज होटल में हुआ था।

मुंबई के ताज होटल मे रुका था तहव्वुर राणा

तहव्वुर राणा के 8 बार भारत आने के सबूत पाए गए हैं, साथ ही वह कोच्चि, अहमदाबाद, दिल्ली, आगरा और मुंबई गया था। जिन जगहों पर रुका था उसके भी सबूत थे। इसका सबसे बड़ा सबूत मुंबई के ताज होटल का ही था, जहां तहव्वुर हमले के कुछ दिन पहले रुका हुआ था। उसने यहां ठहर कर होटल की पूरी रेकी की थी। इस दौरान उसने होटल की कई जगहों के फोटो खींचकर आतंकवादियों तक पहुंचाये थे। वह ईमेल भी जांच एजेंसी के हाथ लग चुका था। तहव्वुर राणा की 2008 के मुंबई हमलों की प्लानिंग की 2005 के आसपास शुरू हुई, जब वह आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HUJI) के सदस्य के रूप में साजिश का हिस्सा बन गया।

इस दावे की पुष्टि डेविड हेडली ने भी की थी, जो मुंबई हमलों के लिए लोकेशंस की पहचान करने के लिए दोषी पाया गया था। हालांकि, बाद में वह खुद भी इस मामले का एक प्रमुख गवाह बन गया था। तहव्वुर राणा ने हेडली को भी भारत का वीजा दिलाने में मदद की थी।

तहव्वुर राणा ने रचा था पूरा षड्यंत्र!

सबूतों से पता चला कि तहव्वुर राणा 26/11 हमले के षड्यंत्र रचने वालों में शामिल था और वह पाकिस्तान के “मेजर इकबाल” के साथ करीबी संपर्क में रहा, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) एजेंसी का भी हिस्सा रहा है। मेजर इकबाल ने हेडली को मुंबई आफिस संचालित करने और बाद की गतिविधियों की योजनाओं को मंजूरी देने के लिए लगभग 1,500 डॉलर दिए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ