T. Nagar Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु के त्यागरायनगर निर्वाचन क्षेत्र में AIADMK के साथियानारायणन B फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं. इस चरण में DMSK के रवि M L भी आगे चल रहे उम्मीदवारों में शामिल हैं. यह सीट अभी DMK के करुणानिधि J के पास है, जो फिलहाल आगे चल रहे शीर्ष 3 उम्मीदवारों में शामिल नहीं हैं. वोटों की गिनती अभी भी जारी है.
T. Nagar Assembly Election Result 2026: त्यागरायनगर में राजा अनबझगन के DMK वोटों की गिनती जारी
T. Nagar Assembly Election Result 2026 Live Updates: तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 मई को मतदान हुए थे. वहीं, आज 4 मई को वोटों की गिनती जारी है. राज्य में किसकी सरकार बनेगी और ताज किसके सर होगा, इसका फैसला अब से कुछ ही देर में सामने आने वाला है.
बता दें कि टी. नगर को थियागरायनगर भी कहते हैं और ये भारत के तमिलनाडु राज्य के चेन्नई जिले के दक्षिणी भाग में स्थित एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है. राष्ट्रीय चुनावों के दौरान, यह चेन्नई दक्षिण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा होता है. थियागरायनगर 1957 के चुनावों से ही अस्तित्व में है.
---विज्ञापन---
टी. नगर विधानसभा चुनाव 2026
तमिलनाडु के 2026 के विधानसभा चुनाव के बारे में बात करें तो इस बार डीएमके और एआईडीएमके के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. इस बार DMK से राजा अनबझगन, AIADMK से बी. सत्यनारायणन, NTK से अनुषा विजयकुमार और TVK से बुसी एन. आनंद चुनावी मैदान में थे. इनके राजनीतिक सफर का फैसला आज होगा.
---विज्ञापन---
टी. नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2021
टी. नगर विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजों में डीएम के उम्मीदवार जे. करुणानिधि को जीत हासिल हुई थी. उन्हें 56,035 वोट्स मिले थे. वहीं दूसरे नंबर पर एआईएडीएमके के उम्मीदवार बी. सत्यनारायणन थे और उन्हें 55,898 वोट्स मिले थे.
---विज्ञापन---
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट्स |
| डीएमके | जे. करुणानिधि | 56,035 |
| एआईएडीएमके | बी. सत्यनारायणन | 55,898 |
| एमएनएम | पाला. करुप्पैया | 14,567 |
| एनटीके | एस. शिवशंकरी | 8,284 |
क्या थे 2016 के नतीजे?
टी. नगर विधानसभा चुनाव 2016 के नतीजों की बात करें तो एआईएडीएमके के उम्मीदवार बी. सत्यनारायणन ने जीत हासिल की थी और उन्हें 53,207 वोट्स मिले थे. वहीं दूसरे नंबर पर डीएमके से कनिमोझी एन. वी. एन. सोमू थे और उन्हें 50,052 वोट्स मिले थे. तीसरे नंबर पर बीजेपी के एच. राजा 19,888 वोट्स के साथ थे.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---