Swimming With Contact Lense Dangerous: अगर आप कॉन्टैक्स लेंस पहनते हैं और लेंस पहनकर स्विमिंग करते हैं तो यह खतरनाक हो सकता है। जी हां, एक लड़की को ऐसा करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। लड़की अमेरिका की रहने वाली है। उसकी उम्र सिर्फ 23 साल है और उसका नाम मैककैसलैंड है, लेकिन आजकल वह ट्रॉमा से गुजर रही है, क्योंकि उसे अब दाईं आंख से दिखाई नहीं देता।
इसकी वजह कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर तैराकी करना है। ऐसा करने से उसकी आंख में इन्फेक्शन हो गया, जिसका इलाज कराने में भी देरी हो गई और उसकी आंख की रोशनी चली गई। अपनी आपबीती सुनाते हुए उसने लोगों को चेताया और कहा कि मुझे जिंदगी में अब तक का सबसे ज़्यादा दर्द हुआ और यह बेहद तकलीफदेह है कि मेरी दाहिनी आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई है। जो गलती मैंने की, वह कोई न करे, वरना जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:संबंध बनाने का लालच देकर लूटने वाली शमा खान कौन? जानें लिफ्ट लेकर कैसे करती थी कांड
मेडिकल बिल चुकाने के लिए जुटाना पड़ा फंड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय ब्रुकलिन मैककैसलैंड ने बताया कि वह अगस्त 2024 में अपने दोस्तों के साथ अलबामा घूमने गई थी। यहां उसने दोस्तों के साथ स्विमिंग की, लेकिन उसने कॉन्टैक्ट लैंस नहीं उतारे। इसके बाद उसे एकेंथामोइबा केराटाइटिस नामक संक्रमण हो गया। डॉक्टर ने बताया कि यह एक प्रकार का अमीबा है, जो कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकता है। आंख की रोशनी जाने का कारण बन सकता है।
हालांकि डॉक्टर ने आंख में स्टेरॉयड की बूंदें डालीं, लेकिन तब तक संक्रमण कॉर्निया तक फैल गया था। संक्रमण के निदान में देरी होने के कारण यह और गंभीर हो गया। उसकी आंख की रोशनी चली गई। इलाज कराने में उसका काफी खर्च भी हो गया। इसलिए उसने मेडिकल बिल्स का भुगतान करने के लिए GoFundMe से मदद मांगी है। इस NGO ने उसकी कहानी को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड करके उसके लिए फंड इकट्ठा किया।
यह भी पढ़ें:14 साल की लड़की से संबंध बनाते ही मौत, अस्पताल में पता चली शख्स के दम तोड़ने की वजह
हर साल 1500 लोग बनते संक्रमण का शिकार
मीडिया रिपोट के अनुसार, ब्रुकलिन मैककैसलैंड ने बताया कि उसे हर 2 दिन में डॉक्टर के पास जाना पड़ा। दर्द और रोशनी को जाने से बचाने के लिए उसे आंखों के अलग-अलग स्पेशलिस्ट से इलाज कराना पड़ा, लेकिन उसकी एक आंख की रोशनी नहीं बची। चूंकि यह संक्रमण बहुत दुर्लभ है, इसलिए उपचार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बूंदें केवल ब्रिटेन में ही बनाई जाती हैं। किस्मत से डलास में डॉक्टर के पास कुछ मेडिसन थीं, इसलिए उसका उपचार शुरू हो सका, लेकिन दवाई उपलब्ध कराने और उपचार शुरू कराने में काफी समय लग गया।
हर 30 मिनट में आंखों में बूंदें डालने की ज़रूरत पड़ी, क्योंकि इस संक्रमण के इलाज से मिलने वाले परिणाम काफी स्लो हैं। अगर मुझे पता होता कि अपने कॉन्टैक्ट लेंस उतारकर तैरने से इस दर्द से बच सकती हूं तो मैं ऐसा कभी नहीं करती। एकैंथअमीबा केराटाइटिस नामक संक्रमण अमेरिका में हर साल 1500 लोगों को शिकार बनाता है, लेकिन 90 प्रतिशत मामले कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों के होते हैं। कॉन्टैक्ट लेंस को बहुत लंबे समय तक पहनना, उन्हें गलत तरीके से स्टोर करना या साफ करना, तैराकी या शॉवर लेते समय लेंस पहनने से भी यह संक्रमण हो जाता है।
यह भी पढ़ें:ईरान में सिर्फ अंडरगारमेंट्स में घूमने वाली वो लड़की कौन? क्या उसका यह कदम बदलेगा देश का इतिहास
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines