संबंध बनाने का लालच देकर लूटने वाली शमा खान कौन? जानें लिफ्ट लेकर कैसे करती थी कांड

Looteri Haseena Arrested by Police: राहगीरों को रोककर उन्हें संबंध बनाने का लालच देने और सुनसान जगह लेकर लूटने वाली हसीना को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके और उसके साथियों से लूटी गई कारें, सामान और हथियार बरामद किए गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

Looteri Haseena

Looteri Haseena

Mohali Police Arrested Looteri Haseena: पंजाब के मोहाली जिले की पुलिस ने एक लड़की को उसके 6 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। लड़की पर आरोप हैं कि वह लोगों को लिफ्ट लेकर संबंध बनाने का लालच देती थी और जब वे जाल में फंस जाते थे तो उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट करती थी। उसके साथी मिलकर पीड़ित को लूटते थे और फरार हो जाते थे।

विज्ञापन

लूटपाट करने वाला गिरोह ज्यादातार वारदातें नेशनल हाईवे पर अंजाम देता था। आरोपी युवती जम्मू कश्मीर की रहने वाली है और उसका नाम शमा खान है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक थार कार, आईफोन, सोने का ब्रेसलेट और अन्य सामान बरामद किया है। लूटी गई I-20 कार भी आरोपियों के कब्जे से मिली है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह सामान पंजाब के गोबिंदगढ़ निवासी एक कारोबारी से लूटा था।

विज्ञापन

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरोह की सरगना जम्मू कश्मीर की रहने वाली शमा खान है, जो आजकल मोहाली के मटौर कस्बे में रहती थी। उसके साथियों की पहचान बठिंडा निवासी अर्शदीप सिंह, जसपाल सिंह, सोहाना निवासी विक्रम सिंह, गुरप्रीत सिंह, चंडीगढ़ सेक्टर-35 निवासी अंगदजोत सिंह के रूप में हुई। शमा खान लिफ्ट मांगने के बहाने राहगीरों को रोककर जाल में फंसाती थी।

विज्ञापन

ताजा वारदातें 26 अक्तूबर और 3 नवम्बर को अंजाम दी गई थीं। आरोपियों से थार और I-20 के अलावा ​​स्विफ्ट डिजायर कार, .315 बोर का देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। DIG निलांबरी जगदाले ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 3 नवम्बर की सुबह गिरोह ने गोबिंदगढ़ के रहने वाले बिजनेसमैन दीपक अग्रवाल का लूटा था। वह अपनी दोस्त के साथ थार में जा रहहे थे कि सेक्टर-77 में लाइट पाइंट पर राधा स्वामी डेरा ब्यास के पास उन्हें रोका गया।

विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड पर भी लूटी थी गिरोह ने कार

दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक मारुति कार उनकी थार के आगे आई और उसमें से 4-5 युवक उतरे। उन युवकों ने मारपीट की और झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए थार, आईफोन और सोने का ब्रेसलेट छीनकर ले गए। सोहाना थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की तो CCTV फुटेज से सुराग मिला। रिकॉर्ड खंगालने पर आरोपियों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड मिली।

उनके खिलाफ एयरपोर्ट रोड पर आई-20 कार लूटने का केस दर्ज था। उस मामले में शमा ने संबंध बनाने का लालच देकर युवक को रोका और उससे कार छीनकर फरार हो गए थे। इसी केस को भी पुलिस ने ट्रेस किया और आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने पहले शमा के गिरोह के सदस्यों को दबोचा। उसके बाद उनकी निशानदेही पर शमा को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार करके मोहाली लाया गया, जहां उसके मटौर स्थित मकान में रेड मारी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ