आंध्र प्रदेश के अनंतपुरा रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. ट्रेन में खाना पहुंचाने गया स्विगी का डिलीवरी पार्टनर चलती ट्रेन से उतरते वक्त अचानक गिर गया, जिसकी वजह से उसे काफी चोटें आईं हैं. वहां मौजूद एक शख्स ने पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जिसके बाद हादसे का खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल अनंतपुरा रेलवे स्टेशन पर प्रशांति एक्सप्रेस सिर्फ 1-2 मिनट के लिए प्लेटफॉर्म पर रुकी थी. एक पैसेंजर ने अपने लिए खाना ऑर्डर किया था. इस दौरान स्विगी का डिलीवरी ब्वॉय ट्रेन में खाना देने पहुंचा था. जैसे ही उसने यात्री को खाना दिया, ट्रेन चल पड़ी. डिलीवरी पार्टनर एकदम से ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने अपना संतुलन खो दिया और वो प्लेटफॉर्म पर बुरी तरह से गिर पड़ा. डिलीवरी पार्टनर के पास कई और ऑर्डर बाकी थे. इसी जल्दबाजी में वो ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में था.
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
हादसे की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों को ये निर्देश दिए जाने चाहिए कि वो अपनी डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर खुद आकर लें. कई यूजर्स ने कहा कि हादसे में घायल डिलीवरी पार्टनर को मुआवजा दिया जाना चाहिए. लोगों का कहना है कि गिग वर्कर्स की सेफ्टी के लिए सभी को आगे आना चाहिए.
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
4 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines