Swara Bhaskar Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति एक बार फिर जीत का परचम फहराने जा रही है। 220 से ज्यादा सीटों पर महायुति आगे चल रही है। चुनावी नतीजों की गिनती अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि EVM एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने नतीजे आने से पहले ही EVM के तार छेड़ दिए हैं और इसकी वजह उनके पति फहाद अहमद की हार है।
सना मलिक निकलीं आगे
महाराष्ट्र की चर्चित विधानसभा सीटों में से एक अरुणशक्ति नगर में अजित पवार और शरद पवार की पार्टियों में सीधी टक्कर थी। अजित पवार ने इस सीट से सना मलिक को टिकट दिया था, वहीं शरद पवार की NCP ने स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को चुनावी मैदान में उतारा था। अभी तक के रुझानों में फहाद हारते नजर आ रहे हैं। नवाब मलिक की बेटी सना मलिक 3300 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
यह भी पढ़ें- Maharashtra की वो सीट, जहां हार के 5 महीने बाद पलटे परिणाम, अजित पवार कैसे बने ‘बाजीगर’?
स्वरा भास्कर ने EVM पर उठाए सवाल
वोटों की गिनती अभी चल ही रही थी कि स्वरा भास्कर के ट्वीट ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। स्वरा भास्कर ने EVM पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पूरा दिन वोटिंग के बावजूद EVM मशीन 99 प्रतिशत कैसे चार्ज हो सकती है? चुनाव आयोग इस पर जवाब दे। अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही EVM खुली, उसकी बैटरी 99 प्रतिशत थी। EVM खुलते ही NCP प्रत्याशी सना मलिक को वोट मिलने लगे।
फहाद से आगे निकलीं सना
बता दें कि अजित पवार की NCP ने कद्दावर नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को अपना प्रत्याशी बनाया था। अभी तक की मतगणना में सना जल्द ही 50 हजार का आंकड़ा छूने वाली हैं। वहीं स्वरा भास्कर के पति फहाद खान 3 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। चुनावी प्रचार के दौरान दोनों प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर खूब निशाना साधा था। फहाद का कहना था कि सना एक बड़े राजनेता की बेटी हैं, सिर्फ इसीलिए उन्हें टिकट दिया गया है। वहीं फहाद पर पलटवार करते हुए सना ने कहा कि राजनेता की बेटी होना किसी एक्सट्रेस के पति होने से बेहतर है।
सपा से शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए फहाद
बता दें कि फहाद अहमद पहले अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) में थे। हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने शरद पवार की पार्टी ज्वॉइन कर ली। शरद पवार की एनसीपी ने फहाद को अरुणशक्ति नगर से टिकट दिया, मगर अब बाजी सना के हाथों में जाती दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें- महायुति की जीत से शिंदे-अजित गुट की बढ़ेगी ‘टेंशन’? मुख्यमंत्री पद पर फंसेगा पेंच!
संबंधित खबरें
यूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
20 mins agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
35 mins agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
44 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
1 hr agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 hr agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
2 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
3 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 hrs agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines