हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लोक सभा में विपक्ष के 8 सांसदों का सस्पेंशन खत्म, अब कार्यवाही में ले सकेंगे हिस्सा

लोक सभा में लंबे समय से सस्पेंड चल रहे 8 सांसदों की सदस्यता बहाल कर दी गई है। बीते दिन इसके लिए पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति बनी थी। अब सभी 8 सदस्य लोक सभा की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

विपक्ष के लिए राहत की खबर है। लोक सभा में लंबे समय से सस्पेंड चल रहे 8 सांसदों की सदस्यता बहाल कर दी गई है। बीते दिन इसके लिए पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति बनी थी। अब सभी 8 सदस्य लोक सभा की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। कार्यवाही में हंगामा के चलते गत 11 फरवरी को स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के 8 सांसदों को सस्पेंड कर दिया था।

बता दें कि संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। गत सोमवार को लोक सभा में कार्यवाही के दौरान कांग्रेस ने 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाया था। उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से आग्रह किया कि सभी 8 निलंबित सांसदों का निलंबन रद्द किया जाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने सदन में यह मुद्दा उठाया। वेणुगोपाल ने कहा कि हमारे आठ सदस्यों को निलंबित किया गया है, वो सदन के बाहर बैठे हुए हैं। पहले भी हमने यह विषय उठाया है। आपसे आग्रह है कि आज फैसला कीजिए।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में कैसे आखिरी पलों में पलटी बाजी? उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग से बदल गए

विज्ञापन

विपक्षी दलों के 8 सांसदों का निलंबन रद्द किए जाने पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी पंचायत है, इतना बड़ा मंदिर है, इसे प्रेम से संचालित होना चाहिए। यह विचारों की लड़ाई है और इस पर बहस होनी चाहिए। जनता हमें यहां अपनी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए भेजती है और यहां कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।

वहीं भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। सदन की मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है। केवल दो-तीन बातें ध्यान में रखनी चाहिए। यदि वे (विपक्षी सांसद) ऐसा कर सकते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात होगी। मुझे उम्मीद है कि विपक्ष इसे समझेगा और सदन की मर्यादा का सम्मान करेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस विधायक ने क्यों नहीं डाला था वोट? फेसबुक पोस्ट से खुद किया

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola