---विज्ञापन---

देश angle-right

चीनी ‘जासूस’ को भारत ने दी क्लीन चिट! 8 महीने तक पुलिस की हिरासत में रहा

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को एक संदिग्ध चीनी जासूस को जंगल में छोड़ दिया। यह जासूस पिछले आठ महीने से पुलिस की हिरासत में था।

---विज्ञापन---

Suspected Chinese Spy Pigeon Released After 8 Months In Bird Lockup: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने 30 जनवरी को एक संदिग्ध चीनी ‘जासूस’ कबूतर को जंगल में छोड़ दिया। इस कबूतर को आठ महीने तक हिरासत में रखा गया था। कबूतर को पिछले साल मई में मुंबई के एक बंदरगाह से पकड़ा गया था। कबूतर के पैर में दो छल्ले बंधे, जिसमें चीनी भाषा में कुछ लिखा हुआ था। इससे पुलिस को संदेह हुआ कि यह कबूतर जासूसी करने के लिए भारत भेजा गया है।

ताइवान से आया था कबूतर

---विज्ञापन---

पुलिस ने कबूतर को अपने कब्जे में लेते हुए मुंबई के ही जानवरों के एक अस्पताल (Bai Sakarbai Dinshaw Petit Hospital) में भेज दिया। बाद में पता चला कि कबूतर ताइवान का एक खुले पानी में दौड़ने वाला पक्षी है, जो भागकर भारत आ गया था। हालांकि, इस बारे में मुंबई पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

---विज्ञापन---

2020 में भी सामने आया था मामला

यह पहली बार नहीं, जब किसी पक्षी को पुलिस ने पकड़ा हो। इससे पहले, 2020 में  जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने एक कबूतर को पकड़ा था, जो कि एक पाकिस्तानी मछुआरे का था। हालांकि, बाद में कबूतर को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने जांच में पाया कि यह कबूतर जासूसी के लिए भारत नहीं भेजा गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Canadian Heist: कनाडा में अजीबोगरीब चोरी! 500 क‍िलो के Polar Bear को ले उड़े चोर

2016 में प्रधानमंत्री मोदी को दी गई धमकी

---विज्ञापन---

ऐसा ही एक मामला 2016 में भी सामने आया था। उस समय भी पुलिस ने एक कबूतर को हिरासत में लिया था। इस कबूतर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाला नोट भेजा गया था, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, सेना और केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हो गईं थी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में सांसद ने इंस्टाग्राम के खिलाफ दर्ज कराया केस, बेटे की आत्महत्या से जुड़ा है मामला

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2024 07:27 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola