जेपी नड्डा पर क्या बोल गई कांग्रेस नेता? मचा सियासी घमासन

Surpiya Srinate Attacks On Nadda: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। देश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लेकर ऐसा क्या कह दिया?

Supriya Shrinate-

जेपी नड्डा पर कसा तंज

Surpiya Srinate Attacks On Nadda : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। देश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच बयानबाजी का दौर भी जारी है। नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर तंज कसा।

जेपी नड्डा पर कसा तंज

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर महंगाई और बेरोज़गारी को लेकर निशाना साधा। सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष गंभीर विषयों पर न ही बोले तो ही अच्छा है। जेपी नड्डा पर हमला बोलते हुए सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काम इतना है कि जब प्रधानमंत्री मोदी विदेशी दौरों से वापस आते हैं, तो बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष उनको रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मैं जेपी नड्डा को चुनौती देती हूं, देश में बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर बोल कर दिखाए।

कंगना रनौत पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

अक्सर विवादो में रहने वाली कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने हिमाचल की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद विवादो में घिर गई थी। इस पर सफाई देते हुए सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा था कि उन्होंने ये टिप्पणी नहीं की थी। उनके फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है।

कौन हैं सुप्रिया श्रीनेत्र?

बता दें कि राजनीति में कदम रखने से पहले सुप्रिया श्रीनेत मीडिया जगत का जाना-माना चेहरा थीं। सुप्रिया श्रीनेत ने 17 सालों तक इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में काम किया। मीडिया में 10 साल तक काम करने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ