Suraj Revanna News: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से कर्नाटक का सियासी घमासाम थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर रेवन्ना परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जनता दल सेक्यूलर के नेता प्रज्जवल रेवन्ना पर लगे सेक्स स्कैंडल के आरोपों के बाद उनके भाई सूरज रेवन्ना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरज रेवन्ना पर पार्टी वर्कर के साथ गलत संबंध बनाने का आरोप है। वहीं पार्टी वर्कर ने पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया है।
16 जून को दर्ज हुई थी शिकायत
रविवार 16 जून को एक शख्स ने कर्नाटक के हासन में सूरज रेवन्ना के खिलाफ अननेचुरल सेक्स करने का मामला दर्ज किया था। इसी सिलसिले में पुलिस ने सूरज से लंबी पूछताछ की और फिर 23 जून की सुबह पुलिस ने सूरज को हिरासत में ले लिया। शख्स का कहना है कि सूरज ने नौकरी देने के बहाने उसे फार्म हाउस पर बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन संबध बनाया।
पीड़ित शख्स ने सुनाई आपबीती
27 वर्षीय पीड़ित शख्स के अनुसार, वह पिछले काफी समय से जेडी(एस) पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते समय उसकी सूरज से मुलाकात हुई। दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर लिया। सूरज ने 16 जून को उसे गन्निकाडा स्थित फार्म हाउस पर बुलाया। फार्म हाउस पर पहुंचने के बाद शख्स को सूरज के कमरे में भेजा गया, जहां सूरज ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। शख्स ने बताया कि सूरज ने उसे होठों पर किस कर लिया और फिर उसके कपड़े उतार दिए। सूरज की इस हरकत का शख्स लगातार विरोध कर रहा था, मगर सूरज ने जबरन उसके साथ यौन संबंध बनाए।
सूरज ने दी धमकी
शख्स का आरोप है कि सूरज ने उसे धमकी भी दी और कहा कि अगर वह सूरज की बात मानेगा तो राजनीति में उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। शख्स ने जब यह जानकारी सूरज के करीबी शिवकुमार को दी तो उसने नौकरी और पैसे का लालच देकर पीड़ित का मुंह बंद करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हासन के होलेनरसिपुरा थाने में सूरज के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित शख्स को मेडिकल टेस्ट के लिए बेंगलुरु भेजा गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- पैसे ही नहीं शेयर भी होते हैं चोरी, Demat अकाउंट हैक करके ठगों ने लगाया 1.26 करोड़ का चूना
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
4 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
5 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
7 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines