पैसे ही नहीं शेयर भी होते हैं चोरी, Demat अकाउंट हैक करके ठगों ने लगाया 1.26 करोड़ का चूना

Demat Account Hacked 1 Crore Share Theft in Maharashtra: बैंकों से लोगों के पैसे निकालने पर ठग अब एक कदम आगे निकल गए हैं। ठगों ने अब लोगों के डीमैट अकाउंट को हैक करना शुरू कर दिया है। ठाणे में एक शख्स के साथ 1.26 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

Share Market

Share Market

Demat Account Hacked 1 Crore Share Theft in Maharashtra: डिजिटल युग के इस दौर में साइबर क्राइम की घटनाएं आपने काफी सुनी होंगी। मगर क्या आपने कभी शेयर चोरी होने की खबर सुनी है। जी हां, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले एक शख्स के 1.26 करोड़ रुपए के शेयर चोरी हो गए हैं। ठगों ने शख्स का डीमैट अकाउंट हैक करके ना सिर्फ शेयर चोरी किए बल्कि इन्हें बेच भी दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की FIR

ये मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। पीड़ित शख्स ने शेयर चोरी की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने भी मामले पर FIR दर्ज कर ली है। बुधवार को ठाणे के मनपाड़ा पुलिस स्टेशन में शख्स ने शिकायत लिखवाई है। पुलिस के अनुसार ठगों ने पहले शख्स से नाम से फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाया और फिर डीमैट अकाउंट हैक करके 1 करोड़ 26 लाख रुपए का शेयर बेच दिया।

विज्ञापन

कैसे दिया ठगी को अंजाम?

पुलिस ने FIR का हवाला देते हुए बताया कि ठगों ने शिकायतकर्ता के नाम से उसकी फर्जी आईडी का इस्तेमाल करते हुए बैंक में नया खाता खुलवाया। फिर उन्होंने शख्स के डीमैट खाते को हैक करके गलत तरीके से एक्सेस लिया। शख्स ने एक पेंट कंपनी के शेयर खरीद रखे थे। 1 शेयर की कीमत 9,210 रुपये थी, वहीं कुल शेयर 1 करोड़ 26 लाख रुपये के थे। ठगों ने ये सारे शेयर बेच दिए और सभी पैसों को एक अज्ञात अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया।

विज्ञापन

2017-18 का है मामला

शख्स ने पुलिस को बताया कि ये मामला 2017 और 2018 का है। शिकायतकर्ता को इस जालसाजी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि शख्स ने FIR दर्ज करवाने में इतनी देरी क्यों की? इसका जवाब पुलिस को अभी तक नहीं मिला है।

पहले भी हुई हैं घटनाएं

हालांकि ठाणे में ठगी का ये पहला मामला नहीं है। पिछले हफ्ते ठगों ने एक बुजुर्ग कारोबारी को निशाना बनाया था। जिससे उन्होंने 20 लाख रुपये की ठगी की थी। वहीं 69 साल के व्यवसायी से भी 20 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ