रमन कुमार, मुंबई
Amit Malviya Alleged for Sexual Harassment: पश्चिम बंगाल की सियासत में और भाजपा में भूचाल मचा हुआ है, क्योंकि भाजपा की IT सेल के चीफ अमित मालवीय पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। RSS नेता शांतनु सिन्हा ने एक पोस्ट लिखकर अमित मालवीय पर आरोप लगाए। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेतस सुप्रिया श्रीनेत ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमित मालवीय को पद से हटाने की मांग कर डाली।
सुप्रिया ने इतना तक कह दिया कि केंद्र में भाजपा की सरकार बने 24 घंटे भी नहीं हुए कि पार्टी के लोगों ने अपनी करतूतों से पार्टी को शर्मसार कर दिया। वहीं आरोपों को झूठ और निराधार बताते हुए अमित मालवीय ने शांतनु सिन्हा पर मानहानि का केस कर दिया गया है, जिसमें 10 करोड़ के मुआवजे की मांग की गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक मामले में कोई बयान नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें:Modi 3.0 की राह चुनौतियों-कांटों भरी; 8 मुद्दों पर टकराव के आसार, नीतीश-नायडू के पलटने का डर
होटलों और ऑफिस में यौन शोषण के आरोप
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अमित मालवीय बंगाल की महिलाओं का यौन शोषण कहता है। उसे फाइव स्टार होटलों में लड़कियां सप्लाई की जाती हैं और BJP नेताओं में होड़ लगी रहती है कि उसे सप्लाई कौन करेगा? अमित मालवीय की दरिंदगी को बेनकाब करने वाले शान्तनु सिन्हा पश्चिम बंगाल के BJP नेता राहुल सिन्हा के भाई हैं। शान्तनु सिन्हा ABVP के सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में हिंदू संघ के प्रमुख हैं। शान्तनु सिन्हा का कहना है कि अमित मालवीय पर न केवल बंगाल के 5 सितारा होटलों में, बल्कि भाजपा के कार्यालय तक में महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
यह भी पढ़ें:2 मुख्यमंत्री, एक ने कहा आतंकी, दूसरे ने छोड़ा साथ; Modi 3.0 में दोनों ने नरेंद्र मोदी से मिलाया हाथ
सुप्रिया ने याद दिलाएं महिलाओं के खिलाफ हुए कांड
सुप्रिया श्रीनेता ने कहा कि आपको याद होगा कि कैसे IIT-BHU में गैंगरेप केस के आरोपी सक्षम पटेल, कुणाल पांडेय, आनंद चौहान, जिनकी BJP के बड़े-बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें और अच्छे संबंध हैं, वो सब BJP की IT सेल के संयोजक, सह संयोजक और सदस्य हैं। भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी ध्रुव सक्सेना पर भी जासूसी करने के आरोप लगे हैं। ध्रुव को मध्य प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा था।
BJP का महिला विरोधी चेहरा तो पहले भी सामने आ चुका है। हाथरस से लेकर उन्नाव, लखीमपुर, उत्तराखंड की अंकिता भंडारी, गुजरात की बिल्किस बानो, देश की होनहार बेटियों के साथ बदसलूकी खुद BJP के नेताओं ने ही की है। इतने गंभीर आरोपों के बाद भी अभी तक BJP की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही इस मामले में संज्ञान लिया गया है। यह सुई टपक सन्नाटा वाली चुप्पी अपने आप में बहुत सारे सवाल खड़ी करती है। क्या हर बार की तरह इस बार भी भाजपा आरोपियों को संरक्षण देगी?
यह भी पढ़ें:राहुल गांधी ने बड़ा संकल्प लिया…NEET के बहाने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, देखें स्पेशल रिपोर्ट
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
59 mins agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
1 hr ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines