---विज्ञापन---

2 मुख्यमंत्री, एक ने कहा आतंकी, दूसरे ने छोड़ा साथ; Modi 3.0 में दोनों ने नरेंद्र मोदी से मिलाया हाथ

Nitish Kumar, Chandrababu Naidu: नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू दोनों के साथ कभी भाजपा के रिश्ते खराब थे और आज दोनों के साथ मिलकर सरकार बन रही है। News24 की यह स्पेशल रिपोर्ट देखें और जानें कि रिश्ते खराब क्यों थे?

---विज्ञापन---

Nitish-Chandrababu With Narendra Modi 3.0: देश में आज लगातार तीसरी बार BJP के नेतृत्व वाले NDA अलायंस की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे, लेकिन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की खास बात है, उसके 2 सहयोगी दल JDU और TDP, दोनों के चीफ नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू, क्योंकि दोनों के समर्थन से ही BJP NDA तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुआ है। बता दें कि नीतीश कुमार इस समय बिहार के और चंद्रबाबू नायडू इस समय आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। दोनों वे नेता हैं, जिनके साथ भाजपा के संबंध कभी काफी खराब थे। चंद्रबाबू नायडू ने तो नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया था। विरोध होने के बाद चंद्रबाबू ने भाजपा और NDA का साथ छोड़ दिया था। नीतीश कुमार कभी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के विरोधी थे, लेकिन किस्मत का फेर देखिए, आज यही दोनों शख्स नरेंद्र मोदी का साथ दे रहे हैं। समर्थन देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना रहे हैं। देखें ये स्पेशल रिपोर्ट और जानें दोनों के साथ भाजपा के संबंध खराब क्यों और कैसे थे?

First published on: Jun 09, 2024 02:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola