UGC के नए नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, स्टूडेंट्स की बढ़ी टेंशन!

सुप्रीम कोर्ट आज UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में कहा गया है कि नए नियमों में जनरल कैटेगरी को शामिल नहीं किया गया है, जिससे समानता के अधिकार पर असर पड़ता है.

supreme Court on UGC

Credit: Social Media

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट आज UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने जा रही है. इन नियमों को लेकर देशभर में छात्रों और शिक्षकों के बीच चर्चा और नाराजगी देखने को मिल रही है. याचिका में कहा गया है कि UGC के नए नियमों में जाति के आधार पर भेदभाव की परिभाषा सिर्फ SC, ST और OBC कैटेगरी तक सीमित कर दी गई है. याचिकाकर्ता का कहना है कि इससे जनरल कैटेगरी के छात्र और कर्मचारी इन नियमों से बाहर हो जाते हैं. अगर उनके साथ किसी तरह का गलत व्यवहार होता है, तो उनके पास शिकायत करने का सही और साफ तरीका नहीं बचेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC के नए नियमों से ऐतराज क्यों?

याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हर नागरिक को बराबर अधिकार और सुरक्षा मिलनी चाहिए. सिर्फ कुछ वर्गों को नियमों में शामिल करना समानता के अधिकार के खिलाफ है. इसलिए इन नियमों में बदलाव जरूरी है. UGC के नए नियमों के अनुसार, हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में इक्वल अपॉर्च्युनिटी सेंटर, शिकायत कमेटी और हेल्पलाइन बनाना जरूरी किया गया है. इसका मकसद छात्रों और कर्मचारियों को भेदभाव से बचाना है. लेकिन विरोध करने वालों का कहना है कि जब सभी वर्गों को बराबर जगह नहीं दी गई है, तो ये व्यवस्था पूरी नहीं मानी जा सकती.

UGC का क्या कहना है?

इस मुद्दे को लेकर कई जगहों पर छात्रों और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किए हैं. उनका कहना है कि ये नियम समाज में फर्क और तनाव बढ़ा सकते हैं. वहीं, शिक्षा मंत्रालय और UGC का कहना है कि इन नियमों का मकसद किसी के साथ गलत व्यवहार करना नहीं है. सरकार का दावा है कि नियमों का गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा और सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा. अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट की आज होने वाली सुनवाई पर टिकी है. कोर्ट का फैसला आने वाले समय में देश की शिक्षा व्यवस्था और नियमों पर बड़ा असर डाल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ