Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हेट स्पीच को लेकर टिप्पणी की है। कोर्ट सोमवार को 2021 के हेट स्पीच मामले की सुनवाई कर रहा था। कोर्ट ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म के आधार पर किए जाने क्राइम को लेकर कोई जगह नहीं है। कोर्ट ने राज्यों को कहा कि हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कोर्ट सोमवार को 2021 के मामले की सुनवाई कर रहा था।
कोर्ट बोला- क्या आप इसे कारपेट के नीचे दबा देंगे?
जस्टिस केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि यदि राज्य अभद्र भाषा को समस्या के रूप में स्वीकार करे तो ही इसका समाधान निकाला जा सकता है। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि क्या हेट क्राइम को पहचाना जाएगा या इसे दबाने की कोशिश की जाएगी? क्या आप इसे कारपेट के नीचे दबा देंगे?
और पढ़िए –Turkey Earthquake Update: भूकंप से तबाह तुर्की को भारत ने भेजी मदद, NDRF की टीम हुई रवाना
पीड़ित के साथ आरोपी जैसा सलूक क्यों?
कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई व्यक्ति जिसके साथ गलत हुआ है और अगर वह थाने में आता है तो उसके साथ आरोपी जैसा सलूक नहीं करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि धर्म के आधार पर किसी व्यक्ति को पीटा जाता है और उस पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। जस्टिस जोसेफ ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर पुलिस वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
2021 में यह हुआ था
साल 2021 में 62 साल के व्यक्ति ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि 4 जुलाई को वह नोएडा के सेक्टर 37 में अलीगढ़ जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। जब उन्हें कुछ लोगों ने लिफ्ट देने की पेशकश की। इसके बाद उन्होंने मुस्लिम होने पर टारगेट किया और गाली देते हुए मारपीट की। पीड़ित नोएडा के सेक्टर 37 में एक पुलिस चौकी गया। वहां कोई सीनियर पुलिस अफसर नहीं थे। इसलिए कोई केस दर्ज नहीं किया गया।
और पढ़िए –Nagpur: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी का निधन, नागपुर में ली अंतिम सांस
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: संसद मार्ग थाने के बाहर प्रोटेस्ट, हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता
1 hr agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
1 hr ago'IB कर रही पीछा', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- कर सकते हैं डिटेन
2 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
10 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
11 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
13 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
14 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
15 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
15 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines