आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा. सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने मामले के मूल याचिकाकर्ता के अधिकार क्षेत्र और याचिका की वैधता को लेकर सवाल उठाए. दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मूल याचिकाकर्ता, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
बता दें कि राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले का सीबीआई और ईडी के जरिए सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया था. अब शीर्ष अदालत ने सभी संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है.
20 अगस्त तक टाल दें सुनवाई- SC
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी से जुड़े इस मामले में जांच रिपोर्ट फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमा नहीं की जा सकेगी. इसके साथ ही 20 अगस्त को होने वाली सुनवाई भी अब आगे बढ़ गई है. सुप्रीम कोर्ट राहुल गांधी की याचिका पर आगे सुनवाई करेगा और सभी संबंधित पक्षों के जवाब मिलने के बाद अगला फैसला लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- FASTag डेटा पर ED की नजर, टोल प्लाजा से संदिग्ध वाहनों की निगरानी होगी आसान
BJP कार्यकर्ता ने दर्ज कराई थी शिकायत
बता दें कि ये मामला कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की शिकायत से जुड़ा हुआ है. शिकायत में राहुल गांधी पर उनकी आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप लगाए गए हैं. इसी शिकायत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जांच से जुड़े निर्देश दिए थे. हाईकोर्ट ने CBI की ओर से दाखिल जवाब पर असंतोष जताया और एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी को नया हलफनामा दाखिल करने और मामले में अब तक कितनी जांच की गई है इसकी भी जानकारी देने की बात कही थी.
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
45 mins agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
1 hr agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
2 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
3 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
4 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
5 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
5 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines