Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित ‘हाई पावर्ड इंक्वायरी कमिटी’ (HPEC) ने एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है. इसके ज़रिए जुलाई 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर और राजधानी के बाहर दूसरी जगहों पर हुई हिंसा के बारे में शिकायतें और जानकारी दी जा सकती है. ये सुविधा प्रभावित लोगों के लिए है, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस समिति का गठन देश की सबसे बड़ी अदालत के 18 अगस्त 2026 के आदेश के तहत किया गया था. इसकी जांच में वो मुद्दे भी शामिल होंगे, जिनका जिक्र कोर्ट के 10 सितंबर के आदेश में किया गया है. http://hpec.nic.in पोर्टल का मकसद शिकायतें और जरूरी जानकारी देने की प्रक्रिया को आसान बनाना है.
HPEC किन चीजों की जांच करेगी?
कमेटी उन आरोपों को प्रायोरिटी देगी जिनमें कहा गया है कि पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया. इनमें बिना उचित चेतावनी दिए या जरूरत से ज्यादा मात्रा में पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के आरोप शामिल हैं.
ये समिति महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा, उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोपों की भी जांच करेगी. साथ ही ‘सेकेंडरी विक्टिमाइजेशन’ (यानी घटना के बाद फिर से पीड़ित बनाए जाने) के दावों पर भी गौर किया जाएगा. एक और अहम पहलू ये होगा कि पुलिस की कार्रवाई से प्रभावित लोगों को मेडिकल हेल्प, दूसरी जरूरी मदद और मुआवजा मिला या नहीं.
यह भी पढ़ें- ‘हम धरने पर बैठ जाएंगे…’, दिल्ली HC के पास फुटपाथ और क्रॉसिंग नहीं होने पर SC ने सरकार को चेताया
ये पैनल अपनी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को लगी चोटों और उनके परिवारों द्वारा झेले गए मानसिक और भावनात्मक तनाव पर भी विचार करेगा. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, दोनों पक्षों की तरफ की गई हद से ज्यादा हिंसा और संपत्ति के नुकसान के आरोपों को भी प्रायोरिटी दी जाएगी.
शिकायतें कैसे दर्ज करें?
HPEC पोर्टल पर जानकारी देने के कई तरीके हैं, जिसे ये कमेटी जुलाई की घटनाओं की अपनी जांच के हिस्से के तौर पर दर्ज की गई शिकायतों की समीक्षा करेगी.
- प्रभावित शख्स: प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. उन्हें उचित नोटिस देकर सुनवाई के लिए बुलाया जा सकता है.
- गोपनीय शिकायतें: संवेदनशील गवाह अपनी पहचान सुरक्षित रखने की मांग कर सकते हैं. ऐसे मामलों में सुनवाई बंद कमरे में (इन-कैमरा) की जा सकती है.
- गुमनाम शिकायतें: लोग अपनी पहचान बताए बिना भी जानकारी दे सकते हैं.
- दूसरे मुद्दे: लोग अदालत के आदेशों के दायरे में आने वाले मामलों से जुड़ी जानकारी और सुझाव भी दे सकते हैं.
संबंधित खबरें
'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
54 mins ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
2 hrs ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
3 hrs agoCJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुए हमले का वीडियो जारी
4 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
4 hrs agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
5 hrs agoDMK ने किया CJP प्रोटेस्ट का समर्थन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव
5 hrs ago'बच्चों के इंटरनेट चलाने पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते', SC का बड़ा फैसला
5 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
6 hrs agoICU में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी की कैसी है अब तबीयत? हेल्थ अपडेट जारी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines