New Delhi: केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि संस्कृति मंत्रालय में ‘रामसेतु’ को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की बेंच ने इस मुद्दे पर सुनवाई की।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बारे में संस्कृति मंत्रालय अदालत को सूचित करेगा। बता दें कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने याचिका दायर कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ‘रामसेतु’ को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने के लिए केंद्र को निर्देश दे।
और पढ़िए – अमृतसर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे 30 यात्री, तय समय से पहले ही चली गई सिंगापुर की फ्लाइट
स्वामी बोले- यह हमारी पार्टी की घोषणापत्र में था
सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की ओर से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की पीठ को जानकारी देने के बाद आया। सीजेआई ने स्वामी से कहा कि चाहे तो वह मंत्रालय में जिम्मेदार व्यक्ति से मिल सकते हैं। इसके बाद स्वामी ने कहा कि यदि वे किसी से नहीं मिलना चाहते। हम एक ही पार्टी में हैं, यह हमारे घोषणापत्र में था। मंत्रालय को छह या चार सप्ताह में फैसला करने दें।
Ram Setu
एक महीना पहले सरकार ने कहा था रामसेतु के पुख्ता सबूत नहीं
संसद के शीतकालीन सत्र में भाजपा सांसद कार्तिकेय शर्मा के रामसेतु पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए स्पेस मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था जिस जगह पर पौराणिक रामसेतु होने का अनुमान जाहिर किया जाता है, वहां की सैटेलाइट तस्वीरें ली गई हैं। छिछले पानी में आइलैंड और चूना पत्थर दिखाई दे रहे हैं, पर यह दावा नहीं कर सकते हैं कि यही रामसेतु के अवशेष हैं।
और पढ़िए – दिल्ली में शीतलहर से मिली राहत, IMD ने आज हल्की बारिश का जताया अनुमान
2017 में केंद्र सरकार ने बुलाई थी बैठक
स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट से रामसेतु के संबंध में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को विस्तृत सर्वेक्षण करने को निर्देश देने का आग्रह किया था। स्वामी ने कहा कि वह मुकदमे का पहला दौर जीत चुके हैं जिसमें केंद्र ने रामसेतु के अस्तित्व को स्वीकार किया था और कहा कि संबंधित केंद्रीय मंत्री ने सेतु को राष्ट्रीय विरासत घोषित करने की उनकी मांग पर विचार करने के लिए 2017 में एक बैठक बुलाई थी, लेकिन बाद में कुछ नहीं हुआ।
जानिए क्या है रामसेतु
रामसेतु तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट से दूर पंबन द्वीप है, जिसे रामेश्वरम द्वीप के रूप में भी जाना जाता है। यह श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के बीच चूना पत्थर की एक श्रृंखला है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, कई कार्यकर्ता जख्मी
5 mins ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
43 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
47 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines