Supreme Court on Child Pornography: सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार फोन या लैपटॉप में चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना अपराध की श्रेणी में गिना जाएगा। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होगा और वीडियो देखने वाले को कड़ी सजा दी जाएगी। हालांकि सवाल यह है कि अगर आपके फोन पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी चीजें आती हैं, तो क्या आप भी अपराधी माने जाएंगे? इस सवाल को लेकर कई लोगों को मन में भ्रम बना हुआ है। तो आइए जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के क्या मायने हैं?
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को पलटा
मद्रास हाईकोर्ट ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर फैसला सुनाते हुए 28 वर्षीय व्यक्ति तो रिहा कर दिया था। हाईकोर्ट का कहना था कि निजी तौर पर पोर्नोग्राफी देखना अपराध नहीं माना जाएगा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले को पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि निजी तौर पर भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना अपराध की कैटेगरी में गिना जाएगा। इसे देखने वालों पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होगा।
डाउनलोड करने से बढ़ेगी मुश्किल
हैरानी की बात तो यह है कि अगर कोई आपके फोन पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मैसेज भेजता है और आपने वो मैसेज देखा, तो आप भी अपराध की श्रेणी में आएंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की मानें तो चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना और डाउनलोड करना, दोनों पॉक्सो एक्ट के दायरे में आएंगे। ऐसे में अगर आपने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी फोटो और वीडियो डाउनलोड की और इन्हें खोलकर देखा, तो आप पर भी पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी शब्द को बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री से बदल देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कई लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। व्हॉट्सएप समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े वीडियो शेयर किया जाते हैं। खासकर व्हॉट्सएप ग्रुप में अक्सर यह चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसे में अगर आपने गलती से भी इसे डाउनलोड किया, तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं। इसलिए व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी वीडियो डाउनलोड करने से पहले अच्छी तरह से चेक कर लें कि कहीं वो चाइल्ड पोर्नोग्राफी के दायरे में तो नहीं आती है?
यह भी पढ़ें- उमर अब्दुल्ला समेत 5 दिग्गजों की किस्मत दांव पर, Jammu Kashmir के दूसरे फेज का चुनाव 25 को
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
1 hr ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
4 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
4 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
5 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
7 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल में दोनों सीटों पर BJP, पुडुचेरी में NDA की सहयोगी जीती
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines