देश की राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक प्रदर्शन स्थल ‘जंतर-मंतर’ को लेकर कानूनी घमासान तेज हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को धरना स्थल की सूची से हटाने (डी-नोटिफाई करने) के दिल्ली पुलिस के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. साथ ही, केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने गुरुवार को यह नोटिस जारी किया. सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने कहा कि अदालत केंद्र सरकार का पक्ष जानना चाहती है और जवाब आने के बाद यदि कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ तो नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. वहीं, CJI सूर्यकांत ने कहा, “हमने पूरा होमवर्क किया है और मामले के सभी बिंदुओं को अच्छी तरह समझते हैं. यह विचार करने योग्य विषय है, इसीलिए नोटिस जारी किया गया है.”
यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया? दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को दिया जवाब
इन याचिकाओं में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों, वकीलों और पत्रकारों को कथित तौर पर हिरासत में लेने और परेशान करने के मामले को चुनौती दी गई है. मामले में केंद्र सरकार और संबंधित प्राधिकरणों ने अपना रुख अदालत के समक्ष रखा है. दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों से व्यापारियों को हो रहे नुकसान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनुवाई की शुरुआत में ही तीखी बहस हुई्. दुकानदारों की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि प्रदर्शनकारियों और विपक्ष की रैलियों से त्योहारों के सीजन में उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
विज्ञापनजंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से इसलिए हटाया
केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने का फैसला एक उच्चस्तरीय कमेटी की सिफारिश पर लिया गया है. गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक, नागरिकों के विरोध प्रदर्शन के अधिकार को ध्यान में रखते हुए किसी बेहतर वैकल्पिक जगह की तलाश के लिए यह कमेटी बनाई गई थी.
जंतर-मंतर को हटाने पर क्यों उठा विवाद?
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से डी-नोटिफाई करने के फैसले के बाद से लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है. याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि जंतर-मंतर दशकों से लोकतांत्रिक विरोध और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का मुख्य केंद्र रहा है. इसे अचानक हटाना आम नागरिकों के शांतिपूर्ण सभा और विरोध प्रदर्शन के मौलिक अधिकार पर असर डालता है.
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस द्वारा 11 अक्टूबर को जंतर मंतर को धरना प्रदर्शन स्थलों की लिस्ट से हटा दिया था, जिसके बाद आंदोलनकारियों को प्रदर्शन के लिए तीन नई जगह निर्धारित कई गई थी. अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया था. साथ ही शीर्ष अदालत ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाओं के बैच पर सुनवाई शुरू कर दी है.
10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर भी कड़ा रुख
अदालत के सामने 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिसिया कार्रवाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि उस दिन शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे लोगों, मौके पर मौजूद वकीलों और रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को बेवजह हिरासत में लिया गया. सुप्रीम कोर्ट अब इस पूरे मामले की वैधानिकता और प्रशासन के कदमों की गहन समीक्षा कर रहा है. मामले की अगली सुनवाई पर अदालत सरकार और पुलिस के जवाब का आकलन करेगी.
यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें, जानिए विरोध प्रदर्शन से उनका क्या फायदा?
संबंधित खबरें
HC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
52 mins agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
1 hr ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines