दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए पाबंदियां लगाए जाने का असर अब आसपास कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों पर भी दिखाई देने लगा है. प्रदर्शनकारियों की आवाजाही कम होने, सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने और सड़क पर सन्नाटा पसरे रहने से दुकानदारों को अपनी कमाई घटने की चिंता सता रही है. उनका कहना है कि जंतर-मंतर पर नियमित रूप से होने वाले प्रदर्शनों के कारण यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती थी, जिससे खाने-पीने की दुकानों और पान की गुमटियों का कारोबार भी चलता था.
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया. इसके स्थान पर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को प्रदर्शन स्थल घोषित किया गया है. इस फैसले के बाद जंतर-मंतर के आसपास कारोबार करने वाले दुकानदारों को आशंका है कि ग्राहकों की संख्या में गिरावट लंबे समय तक जारी रह सकती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने धरना-प्रदर्शन की लिस्ट से क्यों हटाया जंतर-मंतर का नाम? अब इन 3 जगहों पर ही प्रोटेस्ट की मंजूरी
प्रदर्शनकारियों से बढ़ती थी दुकानदारों की कमाई
पीटीआई के अनुसार, जंतर-मंतर के पास पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से छोले-भटूरे, राजमा-चावल, मटर-कुलचा और पुलाव बेचने वाले विजय गुप्ता का कहना है कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनकी दुकान पर ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती थी. अब उन्हें एक महीने में कारोबार 40 प्रतिशत तक प्रभावित होने का डर है. प्रदर्शन के लिए लोगों के जुटने से इलाके में लगातार आवाजाही बनी रहती थी. प्रदर्शनकारी खाने-पीने की चीजें खरीदते थे और आसपास के छोटे कारोबारियों को इसका सीधा फायदा मिलता था.
कारोबारी ने आगे कहा कि मौजूदा स्थिति में प्रदर्शनकारियों की गैरमौजूदगी के साथ दफ्तर जाने वाले लोगों की आवाजाही भी कम हुई है. उनके अनुभव में पहली बार प्रदर्शन स्थल के ठीक बाहर खाने-पीने की कई दुकानें बंद देखी गई हैं.
26 साल से दुकान चला रहे कारोबारी भी परेशान
जंतर-मंतर के आसपास 26 वर्षों से पान की दुकान चला रहे अजय कुमार ने भी आर्थिक नुकसान पर चिंता जताई. उनका कहना है कि प्रदर्शन स्थल में बदलाव का असर कारोबार के साथ विरोध करने के लिए जुटने वाले लोगों की आवाजाही पर भी पड़ सकता है. उन्होंने मांग की कि कम से कम सड़क और मेट्रो स्टेशन खोल दिए जाने चाहिए, जिससे ऑफिस जाने वाले लोग आसानी से आ-जा सकें. यह सड़क सामान्य दिनों में काफी व्यस्त रहती है, लेकिन मौजूदा हालात में आसपास लोगों की संख्या बेहद कम दिखाई दे रही है. इससे दुकानदारों की रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी CJP ने मांगी इजाजत, क्या दिल्ली पुलिस देगी परमिशन?
संबंधित खबरें
सब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
3 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
4 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
6 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
10 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
12 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines