Supreme Court New Judge: सुप्रीम कोर्ट को आज दो नए जज मिल गए। प्रशांत मिश्रा और केवी विश्वनाथन को CJI डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की शपथ दिलाई।
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को अधिवक्ताओं की नियुक्ति को मंजूरी देने के बाद न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता केवी विश्वनाथन ने आज शपथ ली।
इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने ट्विटर पर मिश्रा और विश्वनाथन की नियुक्ति की पुष्टि की। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा केंद्र को उनके नामों की सिफारिश की गई थी।
न्यायमूर्ति मिश्रा वर्तमान में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीशों की स्वीकृत क्षमता है और वर्तमान में यह 32 के साथ काम कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी और एमआर शाह हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं।
कॉलेजियम ने मंगलवार (16 मई) को विश्वनाथन और मिश्रा के नामों की सिफारिश करते हुए कहा कि जुलाई के दूसरे सप्ताह तक चार और रिक्तियां होने जा रही हैं और न्यायाधीशों की कामकाजी ताकत में और कमी आएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
1 hr ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
3 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
4 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
4 hrs agoLIVE: आज भुवनेश्वर जाएंगे PM मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
4 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
12 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
13 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
14 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
14 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines