Supreme Court New Judge: सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, प्रशांत मिश्रा और केवी विश्वनाथन को CJI ने दिलाई शपथ

dy chandrachud, kv viswanathan, prashant mishra, SC Collegium, Supreme Court, Supreme court judge, Supreme Court judges

Supreme Court New Judge: सुप्रीम कोर्ट को आज दो नए जज मिल गए। प्रशांत मिश्रा और केवी विश्वनाथन को CJI डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की शपथ दिलाई।

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को अधिवक्ताओं की नियुक्ति को मंजूरी देने के बाद न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता केवी विश्वनाथन ने आज शपथ ली।

इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने ट्विटर पर मिश्रा और विश्वनाथन की नियुक्ति की पुष्टि की। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा केंद्र को उनके नामों की सिफारिश की गई थी।

न्यायमूर्ति मिश्रा वर्तमान में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीशों की स्वीकृत क्षमता है और वर्तमान में यह 32 के साथ काम कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश  दिनेश माहेश्वरी और एमआर शाह हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं।

कॉलेजियम ने मंगलवार (16 मई) को विश्वनाथन और मिश्रा के नामों की सिफारिश करते हुए कहा कि जुलाई के दूसरे सप्ताह तक चार और रिक्तियां होने जा रही हैं और न्यायाधीशों की कामकाजी ताकत में और कमी आएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ