CJI DY Chandrachud: हरीश साल्वे समेत 500 से अधिक प्रमुख वकीलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने न्यायपालिका की अखंडता को कमजोर करने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की है। वकीलों ने पत्र में लिखा है कि कानून को बनाए रखने के लिए काम करने वाले लोगों के रूप में हम सोचते हैं कि यह हमारी अदालतों के लिए खड़े होने का समय है। हमें यह सुनिश्चित करते हुए कि हमारी अदालतें हमारे लोकतंत्र के स्तंभों के रूप में बनी रहें, एक साथ आने और गुप्त हमलों के खिलाफ बोलने की जरूरत है।
कुछ लोग न्यायपालिका पर बना रहे दबाव
पत्र में कहा गया है कि कुछ लोग न्यायपालिका पर दबाव बना रहे हैं। पत्र में खास समूह को लेकर चिंता जताई गई है। कहा गया है कि सियासी हस्तियों और भ्रष्टाचार केस में दबाव का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक मुकदमों को प्रभावित करने और न्यायपालिका को गिराने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सरकार का तोहफा, मनरेगा के तहत बढ़ाई मजदूरी; अब प्रतिदिन कितने रुपये मिलेंगे?
‘फैसला मनमाफिक नहीं रहता तो करते हैं आलोचना’
वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ पत्र में कहा कि नेता किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं और फिर उसी का कोर्ट में बचाव करते हैं। जब फैसला उनके मनमाफिक नहीं होता तो कोर्ट के भीतर या मीडिया के जरिए अदालत की आलोचना करा है। यह अजीब है। यह ग्रुप पॉलिटिकल एजेंडे के तहत कोर्ट के फैसलों की सराहना या फिर उसकी आलोचना करता है।
ग्रुप ने गढ़ी बेंच फिक्सिंग की थ्योरी
वकीलों ने कहा कि यह ग्रुप ‘माई वे या हाईवे’ वाली थ्योरी में विश्वास करता है। बेंच फिक्सिंग की थ्योरी भी इसी ग्रुप की गढ़ी हुई है। जिन वकीलों ने सीजेआई को चिट्टी लिखी है, उनमें हरीश साल्वे के अलावा, मनन कुमार मिश्रा, आदिश अग्रवाल, पिंकी आनंद, चेतन मित्तल, उज्ज्वला पवार, स्वरूपमा चतुर्वेदी और हितेश जैन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: तीसरे आम चुनाव ने रचे कई इतिहास, क्षेत्रीय दल DMK ने दी मजबूत दस्तक
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines