लोकतंत्र की हत्या! चंडीगढ़ नगर निगम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मेयर चुनाव में धांधली पर CJI सख्त

Supreme Court on Chandigarh Mayor Elections: चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई। इस मामले पर सीजेआई काफी सख्त नजर आए।

Supreme Court Chandigarh Mayor Elections

Chandigarh Mayor Elections: शीर्ष कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई।

प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली: 

विज्ञापन

Supreme Court on Chandigarh Mayor Elections: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को इस मामले पर शीर्ष कोर्ट में सुनवाई हुई। शीर्ष कोर्ट इस मामले पर सख्त नजर आया। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया है। शीर्ष कोर्ट में चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान मतगणना में धांधली के गंभीर आरोप पर सुनवाई हो रही थी। आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद कुलदीप कुमार की याचिका पर ये सुनवाई हुई।

विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम की आगामी बैठकों को टाला गया

कोर्ट में आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी मौजूद रहे। उन्होंने कोर्ट को उस दिन की कार्यवाही का वीडियो सौंपा। कोर्ट ने ये वीडियो देखा। इसके बाद सीजेआई ने कहा कि यह तो लोकतंत्र का मजाक है। यहां इलेक्टोरल प्रॉसेस का मजाक हुआ है। इसी के साथ कोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम को बड़ा झटका देते हुए आगामी बैठकों को अगली सुनवाई तक टाल दिया है। साथ ही कोर्ट ने निगम में पेश होने वाले बजट पर भी रोक लगा दी है।

https://twitter.com/Politics_2022_/status/1754458688482681001

विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर कैमरे की तरफ देख रहे हैं

वीडियो में नजर आया कि रिटर्निंग ऑफिसर कैमरे की तरफ देख रहे हैं। सीजेआई ने कहा कि वह कैमरे की तरफ क्यों देख रहे हैं। उनका व्यवहार संदिग्ध है। इसके बाद इस मामले में शीर्ष कोर्ट ने नोटिस कर जवाब मांगा। सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से जुड़े सभी दस्तावेज और वीडियो सुरक्षित कर सोमवार शाम 5 बजे तक हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को इसे सौंपने को कहा है।

विज्ञापन

इस मामले में अगली सुनवाई अगले हफ्ते सोमवार 12 फरवरी को होगी। कोर्ट ने इस मामले को लोकतंत्र की हत्या बताया है। सीजेआई ने रिटर्निंग ऑफिसर के कंडक्ट पर कहा कि इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से सभी रिकॉर्ड सुरक्षित करने को भी कहा है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उसके कई पार्षद पिछले दिनों सड़कों पर उतरे थे। आरोप है कि कांग्रेस गठबंधन के पास 20 वोट थे, जबकि भाजपा के पास 16 वोट, इसके बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के आठ वोट अवैध करार दे दिए गए। इसके बाद बीजेपी के मेयर उम्मीदवार को 16 वोट के साथ विजेता घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा पर वोटों की चोरी का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर पर कलम चलाकर धांधली करने का आरोप है। पिछले दिनों उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर विजयी हुए हैं। वहीं AAP के  उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट ही हासिल हुए। आठ वोट खारिज होने के बाद कांग्रेस-आप गठबंधन को हार मिली। इस हार के बाद से ही लगातार बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ