दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और त्योहारों के दौरान पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत ने साफ किया है कि वह इस मुद्दे पर विचार करते हुए एक ‘संतुलित दृष्टिकोण’ अपनाएगी ताकि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे. मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि लोगों से अपील करने और पटाखों के इस्तेमाल के लिए एक तय समय सीमा तय करने पर विचार करने के लिए अभी पर्याप्त समय है.
‘धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएंगे’
सुनवाई के दौरान CJI ने कहा, “हम धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन हम देखेंगे कि संतुलित दृष्टिकोण क्या हो सकता है.” अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि इस गंभीर मुद्दे पर व्यावहारिक रुख अपनाने की जरूरत है. साथ ही जनता में जागरूकता और नागरिकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अगर आम नागरिक और समाज मौजूदा हालात को समझें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं, तो यह काफी मददगार साबित होगा.
यह भी पढ़ें : दिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
पटाखों और धर्म के जुड़ाव पर तीखी बहस
कार्यवाही के दौरान पटाखों और धर्म के जुड़ाव पर तीखी बहस देखने को मिली. एक वकील ने दलील दी कि पटाखे फोड़ना धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार में नहीं आता. वकील ने कहा कि पूजा-पाठ करना आस्था की बात है, लेकिन पटाखे फोड़ना धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता. वकील ने कहा, “पटाखों पर तो भगवान भी हैरान हो जाएंगे.” पीठ में शामिल न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची ने सवाल किया कि आखिर पटाखों को धर्म से क्यों जोड़ा जा रहा है और इसका धर्म से क्या संबंध है?
CJI ने किया व्यावहारिक दिक्कत का जिक्र
CJI सूर्यकांत ने इस दौरान एक व्यावहारिक दिक्कत का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे ही सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करता है, लोग दिन के समय भी पटाखे फोड़ना शुरू कर देते हैं. अदालत ने संकेत दिया कि समय को सीमित करने जैसे व्यावहारिक समाधान निकाले जा सकते हैं. इससे पहले 30 सितंबर को एक अन्य पीठ ने भी कुछ शर्तों के साथ पटाखों की अनुमति देने के सुझाव पर विचार करने की बात कही थी. फिलहाल बेरियम आधारित पटाखों पर सीपीसीबी की रिपोर्ट का इंतजार है और अदालत सभी पक्षों को ध्यान में रखकर फैसला लेने की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें : दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं लगाएगा सुप्रीम कोर्ट, आतिशबाजी के लिए मिलेगा सीमित समय
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
17 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines