हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, CJI DY चंद्रचूड़ ने दिलाई पद की शपथ

विज्ञापन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को आज 5 नए जज मिल गए। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई।

बता दें कि पंकज मित्तल राजस्थान हाईकोर्ट, संजय करोल पटना हाईकोर्ट, पीवी संजय कुमार मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। वहीं, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह पटना हाईकोर्ट और मनोज मिश्रा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रह चुके हैं।

और पढ़िए – Delhi Mayor Election: भाजपा का आरोप, मेयर चुनाव में वोटिंग से पहले पार्षदों को खरीदने की कोशिश

32 हुई सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बीते साल 13 दिसंबर को इन जजों के नाम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजे थे। पांच नए जजों की नियुक्ति के साथ सुप्रीम कोर्ट में अब 32 जज हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में जजों के 34 पद स्वीकृत हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें