दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में पटाखे जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. वायु प्रदूषण को देखते हुए उच्चतम न्यायालय ने इस बार सीमित अवधि के लिए ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दी है. हालांकि, यह छूट सिर्फ दो दिनों के लिए होगी और इसके लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि 7 और 8 नवंबर को ही पटाखे जलाए जा सकेंगे. इसके अलावा पटाखों की बिक्री, निर्माण और इस्तेमाल को लेकर भी कई शर्तें रखी गई हैं. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
7 और 8 नवंबर को ही मिलेगी आतिशबाजी की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी है. 7 और 8 नवंबर के दिन कुल 3 घंटे आतिशबाजी की जा सकेगी. इसमें सुबह एक घंटे और शाम को दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है. लोग सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जला सकेंगे. अदालत ने स्पष्ट किया है कि 9 नवंबर से पटाखों पर पहले से लागू पूर्ण प्रतिबंध दोबारा प्रभावी हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Diwali Safety Tips: एक छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! दिवाली पर पटाखे फोड़ते समय आग से बचने के लिए पास क्या रखें?
4 से 6 नवंबर तक होगी पटाखों की बिक्री
आपको बता दें कि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने पटाखों की बिक्री के लिए भी समय सीमा तय की है. इसके मुताबिक, 4 से 6 नवंबर तक ही ग्रीन पटाखे बेचे जा सकेंगे. बिक्री के लिए केवल उन्हीं पटाखों को अनुमति होगी, जिन्हें सीएसआईआर-नीरी (CSIR-NEERI) से प्रमाणित किया गया है. पटाखों के निर्माण और बिक्री के लिए वैध प्रमाणपत्र होना अनिवार्य होगा.
ऑनलाइन बिक्री पर रोक
अदालत ने स्पष्ट किया है कि पटाखों की बिक्री सिर्फ प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही की जा सकेगी. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा अस्पतालों, नर्सिंग होम, वृद्धाश्रम, स्कूलों और अधिसूचित शांत क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक रहेगी.
यह भी पढ़ें: आम पटाखों से कैसे अलग होते हैं ग्रीन पटाखे? जानिए क्या सच में पर्यावरण के लिए होते हैं अच्छे
संबंधित खबरें
'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
8 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
8 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines