TV Anchor Debate Remarks Case: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को टीवी डिबेट के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में टीवी एंकर के श्रीनिवास राव को जमानत पर बरी कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस को भी फटकार लगाई। दरअसल पूरा मामला आंध्रप्रदेश की साक्षी टीवी चैनल के डिबेट से जुड़ा है।
आंध्रप्रदेश के साक्षी टीवी चैनल पर किसी विषय को लेकर डिबेट चल रही थी। इस दौरान एक गेस्ट ने आंध्रप्रदेश की राजधानी अमरावती को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीवी डिबेट के एंकर के श्रीनिवास राव को अरेस्ट कर लिया। निचली अदालतों में मामला खारिज होने के बाद राव के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए अहम फैसला सुनाया।
ये भी पढ़ेंः एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्रियों को लेकर फुकेट से आ रही थी दिल्ली
कोर्ट ने एंकर की गिरफ्तारी पर जताई हैरानी
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जब पुलिस से एंकर की गिरफ्तारी का कारण पूछा तो राज्य सरकार की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि एंकर श्रीनिवास राव पैनलिस्ट द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद भी हंसते रहे। इस दौरान उन्होंने पैनलिस्ट को रोकने की कोशिश नहीं की। कोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि तो क्या आप एंकर को अरेस्ट कर लेंगे। कोर्ट ने कहा कि ऐसा आजकल रोज हो रहा है। इस दौरान कोर्ट ने दो बड़े एंकर का नाम लेते हुए कहा कि उनके शो में तो ऐसा रोज ही होता है। किसी और के दिए बयान के आधार पर आप एंकर को कैसे अरेस्ट कर सकते हैं?
कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि हम लोग तो ऐसा रोज ही देखते हैं कि गेस्ट अनाप-शनाप बोलते हैं और एंकर हंसते रहते हैं। इसके बाद कोर्ट ने एंकर के श्रीनिवास राव को जमानत दे दी।
ये भी पढ़ेंः चीनी उप विदेश मंत्री से मिले विक्रम मिस्त्री, कैलाश मानसरोवर यात्रा समेत इन मुद्दों पर हुई बात
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
2 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
4 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
4 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
5 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
6 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
7 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines