क्या सुनीता केजरीवाल बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री? भगवंत मान ने दिया ये जवाब

Bhagwant Mann Interview: कहा जा रहा है कि दिल्ली की कमान अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को सौंपी जा सकती है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इसे लेकर जवाब दिया है।

Bhagwant Mann Interview

Bhagwant Mann Interview

Bhagwant Mann Interview: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। केजरीवाल जेल से ही दिल्ली की सरकार चला रहे हैं। चूंकि केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में चर्चा है कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को दिल्ली की कमान सौंपी जा सकती है। क्या आम आदमी पार्टी सुनीता केजरीवाल को दिल्ली सीएम बनाने पर विचार कर रही है? इसे लेकर पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत मान ने जवाब दिया है। न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत में भगवंत मान ने इस विषय पर चर्चा की।

विज्ञापन

ऐसा कोई कानून नहीं 

भगवंत मान ने कहा- ऐसा कोई कानून नहीं है कि अरविंद केजरीवाल को सीएम पद छोड़ना पड़े। ऐसे तो किसी भी मौजूदा सीएम को पकड़कर और कोई भी आरोप लगाकर कह देंगे कि इस्तीफा दो। ऐसे तो नॉन बीजेपी के सभी सीएम को ये जेल में भेजकर कह देंगे कि इस्तीफा देना पड़ेगा। यहां तक कि ये पार्टियां तोड़ देंगे।

विज्ञापन

केजरीवाल सिर्फ आरोपी हैं 

क्या जेल के अंदर से सरकार चलाना संवैधानिक होगा? इस पर भगवंत मान ने कहा- मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय 20 हजार करोड़ के चिटफंड मामले में दोषी करार दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने उनसे कहा कि आपको लोगों के पैसे वापस करने होंगे। इस पर सुब्रत रॉय ने कहा कि मुझे पेपर पर साइन करने होंगे। मुझे ऑफिस से कई काम करने होंगे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ के अंदर से ही ऑफिस चलाने की परमिशन दे दी। सीएम ने आगे कहा कि वो तो दोषी थे, लेकिन केजरीवाल तो सिर्फ आरोपी हैं। अगर उनके लिए ऑफिस बन सकता है तो केजरीवाल के लिए क्यों नहीं किया जा सकता। हम इसके लिए कोर्ट में अपील करेंगे।

विज्ञापन

दोष सिद्ध हो जाए तो देंगे इस्तीफा

भगवंत मान ने आगे कहा कि यदि केजरीवाल पर दोष सिद्ध हो जाता है तो वे इस्तीफा देंगे, लेकिन कुछ भी इल्जाम लगाकर अंदर कर देंगे तो ऐसा कैसे चलेगा। संजय सिंह के लिए कहा जा रहा है कि वे राज्यसभा की ओथ नहीं ले सकते। ये गलत है। बीजेपी का काम ही नेताओं को तोड़ना है। ऐसे काम नहीं चलेगा।

विज्ञापन

विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है 

लेकिन क्या विपक्ष अपना काम ठीक से कर रहा है? इस पर भगवंत मान ने कहा कि विपक्ष को भाषण देने नहीं दिया जा रहा है। रैलियां नहीं करने दी जा रही हैं। विपक्ष के नेताओं को जेल भिजवाया जा रहा है। भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है। आप जनादेश से जीतकर आओ, हम आपको सिर माथे पर बैठा लेंगे, लेकिन ईमानदारी से तो मैदान में आएं। सीएम ने आगे कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ