Google For India 2022: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तकनीकी बदलाव की तेज गति देखना प्रेरणादायक है। सोमवार को पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इससे पहले वह दिल्ली के प्रगति मैदान में गूगल फॉर इंडिया 2022 के 8वें संस्करण में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने भविष्य को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। पिचाई ने कहा कि हमने UPI स्टैक के आधार पर भारत में गूगल-पे बनाया है। उन्होंने कहा कि कंपनी शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल पर भी काम कर रही है।
और पढ़िए – केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, कहा-अगले मानसून सत्र तक टेलीकॉम व डिजिटल डेटा पर आएंगे बिल
और पढ़िए – ‘जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए’ विदेश मंत्री जयशंकर ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर किया पलटवार
जी20 अध्यक्षता का समर्थन
गूगल और अल्फाबेट के सीईओ पिचाई ने कहा कि वह मजबूत साझेदारी जारी रखने और सभी के लिए काम करने वाले खुले इंटरनेट को आगे बढ़ाने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं। पिचाई ने ट्वीट कर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज शानदार मुलाकात के लिए धन्यवाद। आपके नेतृत्व में तकनीकी बदलाव की तेज गति को देखने के लिए प्रेरणा देता हूं। हमारी मजबूत साझेदारी जारी रखने और सभी के लिए काम करने वाले एक खुले, कनेक्टेड इंटरनेट को आगे बढ़ाने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर हूं।”
पद्म भूषण से सम्मानित किया था
बता दें भारत ने औपचारिक रूप से इस साल 1 दिसंबर को इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। वहीं, इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने औपचारिक रूप से सैन फ्रांसिस्को में सुंदर पिचाई को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया था। संधू ने एक ट्वीट में कहा था, “सैन फ्रांसिस्को में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई। मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी संबंधों को मजबूत करना, वैश्विक नवाचार में भारतीय प्रतिभा के योगदान की पुष्टि करता है।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
31 mins ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
1 hr agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
14 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines