Sukhdev Singh Gogamedi case(विमल कौशिक): राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि पुलिस अब तक दो शूटर्स के साथ-साथ हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले को अपने शिकंजे में ले चुकी है। नए खुलासे में पता चला है कि शूटर्स रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को विदेश में बुलाने का वादा किया गया था, जिसके लिए दोनों को बतौर टोकन 50-50 हजार रुपए दिए गए थे।
नवम्बर में सेना से छुट्टी पर आया था नितिन फौजी
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ के बाद दोनों शूटर्स गोवा जाने वाले थे, जहां पर उन्हें समय बिताना था। दरअसल, शूटर्स से कहा गया था कि करीब 20 दिन उन्हें यहां पर गुजारने हैं, इस दौरान उनके पासपोर्ट और वीजा का इंतजाम किया जाता। बता दें कि रोहित, एक रेप केस में जेल जा चुका है उसको लगता था कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने ही उसे जेल करवाई थी। वहीं नितिन फौजी नवम्बर में सेना से छुट्टी पर आया था। उस पर किडनैपिंग का एक मामला दर्ज था, जिससे उसे लगा कि अब नौकरी नहीं चलने वाली। लिहाजा वो भी इस अपराध में शामिल हो गया। उधम सिंह, ट्रेनिंग के दौरान नितिन फौजी के साथ रहा था, लेकिन 4 साल से सम्पर्क में नहीं था, हालांकि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद इन्होंने छुपने के लिए उधम सिंह का इस्तेमाल किया।
गोगामेड़ी को अच्छी तरह जानता था नवीन
वहीं नवीन सहरावत, जो सीसीटीवी फुटेज में दोनों शूटर्स को रोकने की कोशिश कर रहा है। उसे अपने साथ लाने की वजह यह थी कि नवीन, सुखदेव गोगामेड़ी को अच्छी तरह जानता था और उसके जरिए ही दोनों शूटर्स बिना तलाशी दिए सुखदेव गोगामेड़ी के घर में घुसने में कामयाब हो गए थे। नवीन, सुखदेव के पास किसी सरकारी अधिकारी को फोन करवाने के लिए गया था। शूटर्स ने जैसे ही सुखदेव पर फायरिंग शुरू की तो नवीन घबरा गया और नितिन फौजी और रोहित को रोकने लगा इसलिए दोनों शूटर्स ने नवीन को भी गोली मार दी।
कैसे पकड़े गए तीनों हत्यारे ?
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की NDR यूनिट ने शनिवार को राजस्थान पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में जयपुर 5 दिसंबर को राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्या की वारदात को सुलझा लिया है। नितिन फौजी, रोहित राठौड़ दोनों शूटर हमलावर के साथ लॉजिस्टिक सपोर्ट करने वाले उधम सिंह को गिरफ्तार किया है।
इन तीनों ने जयपुर से भिवाड़ी, बस से भिवाड़ी से डाहडूहेड़ा फिर ऑटो से डाहडूहेड़ा से रेवाड़ी का रूट फॉलो किया। इसके बाद वह ट्रेन से रेवाड़ी से हिसार पहुंचे, जिनकी हिसार में लगे सीसीटीवी फुटेज में 6 दिसंबर की लोकेशन सामने आई थी। इसके बाद हिसार से फिर नितिन, रोहित और उधम फिर मनाली निकल गए। 7 दिसंबर को ये तीनों मनाली थे, वहां से फिर ये लोग 8 दिसंबर मनाली से चंडीगढ़ के एक होटल में पहुंचे, जिसके बाद 9 दिसंबर को ये तीनों अरेस्ट हो गए। हिसार, मनाली, बिलासपुर,और फिर चंडीगढ़ में अपना फोन ऑन किया था। टेक्निकल सर्विलेंस, बस यही से क्राइम ब्रांच को लीड मिलती गई।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines