नई दिल्ली: वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुजॉय लाल थाओसेन ने सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 37वें महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है। सीआरपीएफ देश में आंतरिक सुरक्षा प्रदान करती है। थाओसेन, 1988-बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई और आयोजित एक औपचारिक समारोह में उन्होंने पदभार संभाला।
इससे पहले थाओसेन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक के साथ-साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पिछले शनिवार को थाओसेन को सीआरपीएफ का नया डीजी नियुक्त करने का आदेश जारी किया था क्योंकि यह पद 30 सितंबर को 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह की सेवानिवृत्ति के साथ खाली हो गया था।
असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग के रहने वाले थाओसेन ने 1 जून को एसएसबी प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था। 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा के दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभालने के बाद यह खाली था। थाओसेन अब 30 नवंबर, 2023 को अपनी सेवानिवृत्ति तक या अगले आदेश तक सीआरपीएफ के प्रमुख होंगे। बता दें कि करीब 3.5 लाख कर्मियों की अपनी ताकत के साथ सीआरपीएफ को मुख्य रूप से देश भर में आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने का काम सौंपा गया है। यह बल खासकर नक्सल प्रभावित राज्यों और जम्मू और कश्मीर में तैनात है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines