Suicide Deaths In Paramilitary Forces Rise: अर्धसैनिक बलों में आत्महत्या रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने 100 दिन की छुट्टी पॉलिसी पेश की है। बुधवार को गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में ये जानकारी दी। गृहमंत्रालय के अनुसार वह यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अधिक से अधिक कर्मियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिले।
जवान ले रहे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, ये हैं कारण
दरअसल, एक रिपोर्ट में ये पता चला कि लंबे समय तक ड्यूटी करने, नींद की कमी आदि अन्य कारणों से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में तैनात जवान आत्महत्या कर रहे हैं और अपनी सेवा पूरी करने से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति भी ले रहे हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 730 जवानों ने आत्महत्या की है, और करीब 55000 से अधिक ने या तो इस्तीफा दे दिया है या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।
ये भी पढ़ें: जसबीर सिंह कौन? पंजाब पुलिस के बहादुर ASI, सुखबीर बादल पर हमले को किया नाकाम
सुसाइड करने वाले 80% जवान छुट्टी से लौटकर आए थे
रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया कि जवानों में आत्महत्या के कई निजी कारण भी सामने आए। बताया गया कि सुसाइड करने वाले करीब 80% ऐसे लोग थे जो घर से छुट्टी से लौटकर आए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि जांच में पता चला कि पत्नी या परिवार के सदस्य की मौत, वैवाहिक कलह या तलाक, वित्तीय कठिनाइयां और बच्चों के लिए अपर्याप्त शिक्षा के अवसर न मिल पाने के कारण बलकर्मियों ने सुसाइड की।
सैन्य अधिकारी जवानों से करें नियमित संवाद
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को बताया कि इस साल अक्टूबर तक 6302 कर्मियों ने अपने परिवार के साथ 100 दिन बिताए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सैन्य अधिकारियों को सैनिकों की शिकायतों का पता लगाने और उनका समाधान करने के लिए उनसे नियमित संपर्क में रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा ड्यूटी के घंटों को बैलेंस रखने, सैनिकों को पर्याप्त आराम मिले ये सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया गया है।
ये भी पढ़ें: ‘मैं तो शपथ ले रहा हूं’, ‘उनका पता नहीं…’ एकनाथ शिंदे पर ये क्यों बोले अजित पवार?
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
33 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
52 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines