सावधान! ये गेम खेलने से मौत हो सकती; जानें 20 साल के स्टूडेंट के साथ क्या हुआ?

Suicide Game Blue Whale Challenge: ब्लू व्हेल चैलेंज गेम एक बार फिर मौत का कारण बनी है। अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट का शव मिला है, हालांकि वह अपनी कार में मृत मिला, लेकिन चर्चा है कि ऑनलाइन गेम खेलना उसकी मौत होने की वजह है। पुलिस जांच कर रही है।

Mobile Game Blue Whale Challenge

ऑनलाइन गेम लगातार सुसाइड गेम बनती जा रही है।

विज्ञापन

Student Died Due to Play Blue Whale Game: आजकल युवाओं में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज इतना बढ़ा गया है कि उनकी जान तक खतरे में पड़ जाती है। कई नौजवानों की तो मौत भी हो चुकी है। इसके चलते बहुत-सी ऑनलाइन गेम सुसाइड गेम बन गई हैं। ऐसी ही एक ऑनलाइन गेम है Blue Whale Challenge, जिसे खेलते समय 20 साल के एक स्टूडेंट की मौत हो गई। घटना अमेरिका में हुई। मृतक भारत का रहने वाला था और वह अपनी कार में मृत मिला। हालांकि उसकी मौत के कारण जानने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि उसके शव के पास उसका मोबाइल मिला, जिस पर ऑनलाइन गेम एक्टिव थी।

यह भी पढ़ें:PlayStation और Xbox पर आ रही हैं ये 5 जबरदस्त Games, जानें लॉन्च डेट

Advertisment

पुलिस मर्डर और सुसाइड एंगल से कर रही जांच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना गत 8 मार्च की है, लेकिन मामले का खुलासा अब हुआ है। मृतक मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था, लेकिन ब्रिस्टल काउंटी की पुलिस को शक है कि उसकी हत्या भी हो सकती है, क्योंकि उसकी लाश जंगल में खड़ी कार में मिली तो हो सकता है कि उसे लूटपाट करके मारकर कार में उसकी लाश रखी गई। फिर भी पुलिस मर्डर के एंगल से केस की जांच कर रही है। सुसाइड का एंगल भी खंगाला जा रहा है, लेकिन अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत का मामला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।

क्या है ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ गेम?

ब्लू व्हेल चैलेंज गम 2013 में रूस के एक पूर्व अपराधी फिलिप बुडेकिन द्वारा बनाई गई थी। इस गेम में 50 लेवल हैं, जो आगे बढ़ते-बढ़ते टफ होते जाते हैं। इसमें एक खेलने वाला और एक खिलाने वाला होता है। खिलाने वाला एक टास्क देता है, जिसे पूरा करने वाला गेम का विनर माना जाता है, लेकिन यह गेम भारत, अमेरिका, चीन और अन्य देशों में 130 से अधिक युवक-युवतियों की जान ले चुकी है। वहीं गेम बनाने वाले बुडेइकिन को कम से कम 16 नाबालिगों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और इसके लिए उसे 3 साल की जेल की सजा भी सुनाई गई।

विज्ञापन

भारत में 2017 में गेम खेलने से हुई थी मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जुलाई 2017 में मुंबई में ब्लू व्हेल गेम खेलने से मौत हुई थी। 14 साल के मनप्रीत सिंह ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड की थी। पश्चिम बंगाल में भी 10वीं के स्टूडेंट ने सुसाइड की थी। उसकी लाश बाथरूम में मिली थी और उसने एक पॉलिथीन से अपना चेहरा बंद किया हुआ था। दिल्ली में पूर्व मंत्री के बेटे और एक अन्य युवक ने भी सुसाइड कर ली थी। केरल में एक नाबालिग ने फंदा लगा लिया था। इस घटनाओं के बाद साल 2017 में ही एक एडवाइजरी जारी करके भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गेम खेलने पर बैन लगा दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ