Sugar Rate Hike: महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही है. केंद्र सरकार की ओर से लगातार उठाए जा रहे कदमों के बावजूद देश के अधिकांश खुदरा बाजारों में चीनी की कीमतें 60 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर बनी हुई हैं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 64.24 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. एक सप्ताह पहले यह दर 63.12 रुपये प्रति किलो थी, यानी हफ्ते भर में इसमें 1.77% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पिछले एक महीने में दाम करीब 30% और बीते साल के मुकाबले 38.63% तक बढ़ चुके हैं. देश में चीनी का अधिकतम खुदरा भाव 74 रुपये और न्यूनतम 40 रुपये प्रति किलो तक देखा गया.
शहरों के स्तर पर दिल्ली में चीनी 62 रुपये, मुंबई में 66 रुपये, चेन्नई में 63 रुपये और रांची में 68 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी. थोक बाजार में भी चीनी की कीमत मजबूत बनी रही और यह 59.73 रुपये प्रति किलोग्राम रही. एक सप्ताह पहले यह कीमत 58.66 रुपये प्रति किलोग्राम थी. थोक कीमत एक महीने पहले की तुलना में 31 प्रतिशत और पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 38.63 प्रतिशत अधिक है.
सरकारी कदमों का असर क्यों नहीं?
खुदरा और थोक कीमतों में तेजी ऐसे समय में बनी हुई है जब कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात को मंजूरी दी है, जिससे मिल स्तर पर कीमतों में करीब 20% तक गिरावट आई. इसके अलावा चीनी निर्यात पर रोक और डीलरों व थोक उपभोक्ताओं के लिए स्टॉक लिमिट के नियम कड़े किए गए हैं. आमतौर पर मिल और थोक भाव में 2-3 रुपये और मिल व खुदरा भाव में 7-8 रुपये प्रति किलो का अंतर सामान्य होता है, लेकिन बाजार में यह अंतर ज्यादा बना हुआ है जिससे आम उपभोक्ताओं को पूरी राहत नहीं मिल पा रही है.
सरकार ने आयात की अनुमति देने के अलावा थोक उपभोक्ताओं और डीलरों के लिए चीनी के भंडार की सीमा से जुड़े नियम भी कड़े किए हैं. इससे पहले सरकार ने चीनी के निर्यात पर भी रोक लगा दी थी.
Sugar Price in India: अचानक क्यों महंगे हो गए चीनी के दाम? जानें अपने शहर में 1 KG चीनी का आज का रेट
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines