हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं सुधाकर दलेला, जिन्हें नेपाल में नियुक्त किया गया भारत का अगला राजदूत; PM ऑफिस में भी किया काम

नेपाल में नियुक्ति से पहले सुधाकर दलेला वर्ष 2022 से 2025 तक भूटान में भारत के राजदूत रहे. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने का काम किया. भूटान और नेपाल से जुड़े मामलों को समझने का उन्हें विदेश मंत्रालय में भी अनुभव रहा है.

विज्ञापन
नेपाल में नियुक्ति से पहले सुधाकर दलेला वर्ष 2022 से 2025 तक भूटान में भारत के राजदूत रहे. (Photo: ANI)

भारत सरकार ने सीनियर राजनयिक सुधाकर दलेला को नेपाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है. विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी जानकारी के मुताबिक, सुधाकर दलेला जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे. भारतीय विदेश सेवा के 1993 बैच के अधिकारी सुधाकर दलेला फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलावा वह ब्रिक्स में भारत के ‘शेरपा’ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब भारत और नेपाल के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिहाज से कूटनीतिक संवाद और सहयोग की अहम भूमिका है.

कौन हैं सुधाकर दलेला?

सुधाकर दलेला भारतीय विदेश सेवा के अनुभवी अधिकारियों में शामिल हैं. उन्होंने वर्ष 1993 में विदेश सेवा में प्रवेश किया था. अपने लंबे कूटनीतिक करियर के दौरान उन्होंने विदेश मंत्रालय के साथ-साथ कई देशों में भारतीय मिशनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. सुधाकर दलेला ब्रासीलिया, शिकागो, ढाका, जिनेवा, थिम्पू और वॉशिंगटन में भारत के राजनयिक मिशनों में काम कर चुके हैं.

सुधाकर दलेला को प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करने का भी अनुभव है. साल 2009 से 2011 के बीच उन्होंने पीएमओ में निदेशक के रूप में सेवाएं दीं. इस दौरान उनकी जिम्मेदारियों में दक्षिण एशिया, पूर्वी एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और मध्य पूर्व के साथ भारत के संबंधों से जुड़े विषय शामिल थे. इन क्षेत्रों में काम करने का अनुभव उनकी नई जिम्मेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘प्लान B तैयार है’, CJP का बड़ा दावा, तिरंगा मार्च के बाद अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?

भूटान में भी संभाल चुके हैं राजदूत की जिम्मेदारी

नेपाल में नियुक्ति से पहले सुधाकर दलेला वर्ष 2022 से 2025 तक भूटान में भारत के राजदूत रहे. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने का काम किया. भूटान और नेपाल से जुड़े मामलों को समझने का उन्हें विदेश मंत्रालय में भी अनुभव रहा है. वह मंत्रालय के नॉर्थ डिवीजन में संयुक्त सचिव के रूप में काम कर चुके हैं, जहां इन दोनों पड़ोसी देशों से जुड़े विषय देखे जाते हैं.

विज्ञापन

सुधाकर दलेला को वाणिज्य विभाग में व्यापार नीति से जुड़े दायित्व निभाए हैं. इसके अलावा विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के स्थायी मिशन में भी दो बार काम किया. साल 2014 से 2016 के बीच वह जिनेवा में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि रहे. वर्तमान में आर्थिक संबंधों से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभालने के कारण उन्हें व्यापार और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का भी अनुभव है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक; भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा केस?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola