Sudan Conflict: सूडान संघर्ष के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए पीएम मोदी आज एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि सूडान की राजधानी खार्तूम में 4 हजार से अधिक भारतीय फंसे हुए हैं। उच्च स्तरीय बैठक में पीएम मोदी के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर, सचिव सीपीवी औसाफ सईद और क्षेत्र (खाड़ी देशों) के महत्वपूर्ण राजदूत शामिल होंगे।
सूडान पिछले एक हफ्ते से देश की सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच हिंसक संघर्ष से जूझ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जारी हिंसक संघर्ष में अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। राजधानी समेत अन्य इलाकों में ताबड़तोड़ गालीबारी के कारण वहां फंसे भारतीयों को भोजन, पानी, दवाओं और बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कम से कम 50 लाख लोग घरों में शरण लिए हुए हैं।
विदेश मंत्री बोले- हम फंसे हुए भारतीयों के संपर्क में हैं
विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर ने कहा कि सरकार सूडान में फंसे भारतीयों के साथ लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सूडान में स्थिति तनावपूर्ण है। मंत्रालय वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर काम करने समेत भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली संबंधित देशों के साथ संपर्क में रहने के अलावा घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी निकासी योजना जमीनी स्थिति पर निर्भर करेगी। बता दें कि बुधवार को सरकार के सूत्रों ने कहा कि हिंसा प्रभावित सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब समेत विभिन्न देशों के साथ निकटता से समन्वय कर रहा है।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पहले ही भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देने के साथ हिंसा प्रभावित सूडान में जमीनी स्थिति पर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र के अपने समकक्षों से बात कर चुके हैं। भारतीय दूतावास ने 16 अप्रैल को कहा कि सूडान में काम करने वाले एक भारतीय नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
28 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines