Suchana Seth Wrote Pain And Emotions On Tissue: बेंगलुरु से गोव ले गई और होटल के कमरे में तकिए से मुंह-नाक दबाकर 4 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। लाश को बैग में डालकर ले जाती बेंगलुरु की AI कंपनी की CEO सूचना सेठ को कनार्टक के चित्रदुग में ऐमंगला पुलिस स्टेशन की टीम ने दबोच लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गोवा के कैलंगुट पुलिस थाने के इंस्पेक्टर परेश नाइक और उनकी टीम सूचना सेठ से पूछताछ कर रही है। हालांकि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह जांच में पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रही है। न ही उसे अपने किए का कोई पछतावा है।
हैंडराइटिंग जांच के लिए लैब भेजे गए टिश्यू
पुलिस सूत्रों से एक और जानकारी सामने आई है कि गोवा पुलिस को कैंडोलिम के होटल सोल बनयान ग्रांडे के कमरा नंबर 404 की चैंकिग में कुछ टिश्यू पेपर मिले हैं। इन पर आईलाइनर से सूचना सेठ ने अपने टूटे रिश्ते का दर्द, पति से नफरत और बेटे की हत्या की कहानी लिखी है।
सूचना ने अपने कड़वे रिश्ते के बारे में बताया। हालांकि नोट में क्या-क्या लिखा है? यह पता नहीं चल पाया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, उसने लिखा है कि वह रमन को बच्चे से मिलने की अनुमति देने वाले कोर्ट के आदेश से कैसे नाखुश थी? इससे उसकी मानसिक स्थिति का पता चलता है। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।
पति से अनबन के चलते सूचना ने बेटा मारा
गौरतलब है कि 39 वर्षीय सूचना सेठ पर पति से अनबन के चलते 4 साल के बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। वह गोवा पुलिस की कस्टडी में है। पुलिस एक तरफ उससे पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ उसका मेडिकल और मेंटल चैकअप करा रही है। सूचना सेठ 6 जनवरी को बेंगलुरु से गोव आई थी। उसने कैंडोलिम के होटल में स्टे किया।
सूचना सेठ 8 जनवरी तक वहां रही, लेकिन 8 जनवरी की रात को उसने अपने 4 साल के बेटे चिन्यम को मार दिया। 9 जनवरी की सुबह वह सूटकेस में बेटे की लाश के साथ कनार्टक से पकड़ी गई। होटल के स्टाफ और टैक्सी ड्राइवर की चालाकी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines