Stunt On The Roof of Moving Car Video Viral: सड़क पर काफी ट्रैफिक था और कार सरपट दौड़ रही थी, लेकिन कार की छत पर बैठे 2 युवकों की अश्लील हरकतें और स्टंटबाजी देखकर लोग चौंक गए। वे गंदी बातें करते हुए आने जाने वालों पर तंज कस रहे थे। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो घूमते-घूमते पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेकर युवकों की पहचान की और कार नंबर ट्रेस करके आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार करके कार जब्त कर ली है। साथ ही पुलिस ने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें एक तरफ युवकों के स्टंट करने का वीडियो है। दूसरी तरफ उन्हें ‘पुरस्कार’ देने का जिफ लगाया है।
पुलिस ने 2 कैप्शन के साथ शेयर किया वीडियो
मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर का है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया। पोस्ट में विभाग ने लिखा कि बाईं ओर युवकों द्वारा किया गया ‘शानदार काम’, दाईं ओर वह पुरस्कार जो शानदार काम के लिए युवकों को दिया गया। 2 लड़के टेल्को रोड पर दौड़ती कार की छत पर ‘स्टंटबाजी’ करते हुए दिखे। लोगों ने वीडियो बनाकर व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर वायरल किया। दावा किया गया कि दोनों युवक अश्लील हरकतें कर रहे थे। आस-पास से गुजर रहे लोगों और महिलाओं को गंदी बातें भी बोल रहे थे। वीडियो वायरल करते हुए पुलिस से युवकों को गिरफ्तार करने की मांग भी की जा रही थी। वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘सीता’ और ‘अकबर’, दोनों बेजुबान, जिनके साथ रहने पर छिड़ा विवाद, हाईकोर्ट में भी याचिका दायर
यूजर्स ने कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्शन लेते हुए पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस किया। मालिक तक पहुंची और आरोपी युवकों को पकड़ कर उनके खिलाफ IPC और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किया। उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली। पुलिस ने अनुसार, IPC की धारा 279, 336 और धारा 184, 119, 177 MVA के तहत FIR दर्ज की है। पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए पुलिस विभाग ने लिखा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ लागू कानूनों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवकों के खिलाफ एक्शन लेने पर लोगों ने पुलिस वालों का आभार जताया। एक यूजर ने लिखा कि कृपया गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर नकेल कसें। यह भी गैर-जिम्मेदार ड्राइवरों का स्टंट है।
यह भी पढ़ें: 3.7 फीट का दूल्हा, 4 की दुल्हन; 15 साल के इंतजार, 10 रिजेक्शन के बाद जानें कैसे मिली अरशद को लड़की?
यूजर्स ने वीडिया देखकर कमेंट करके प्रतिक्रियाएं दी
एक अन्य ने टिप्पणी की कि उत्कृष्ट, कृपया सनरूफ पर खड़े न होने के बारे में भी जागरुककता बढ़ाएं। बहुत से लोग विशेषकर माता-पिता अपने बच्चों को चलती कारों में इसका आनंद लेने देते हैं, लेकिन वे यह नहीं जानते कि यह कितना खतरनाक हो सकता है। एक यूजर ने लिखा कि बिल्कुल सही कार्रवाई। कृपया सभी प्रकार के यातायात उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। यातायात सबसे अमीर विभाग बन जाएगा और फिर उन पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत करेगा, जिन्होंने नियमों का पालन करके अधिकतम जुर्माना वसूलने में मदद की है। एक यूजर ने टिप्पणी की कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करता हूं। यह सभी के लिए एक सबक हो।
यह भी पढ़ें: पानी धरती पर कैसे पहुंचा? वैज्ञानिकों की एक रिसर्च खोलेगी राज, अंतरिक्ष में मिली कमाल की चीज
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
20 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines